{"_id":"640d79e72840828ca10aa818","slug":"husband-went-to-jail-for-selling-liquor-in-begusarai-wife-hanged-herself-in-a-huff-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai: पति शराब बेचने के मामले में गया जेल, पत्नी ने आवेश में आकर फंदे से लटक कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai: पति शराब बेचने के मामले में गया जेल, पत्नी ने आवेश में आकर फंदे से लटक कर जान दी
Sun, 12 Mar 2023 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:36 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय के छौड़ाई थाना क्षेत्र में एक शख्स को पुलिस ने शराब बेचने के मामले में जेल भेज दिया। इससे परेशान उसकी पत्नी ने आवेश में आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति के जेल जाने से आवेश में आकर पत्नी ने फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं, परिजन गहरे दुख में हैं। मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के शेखा टोला गांव का है। मृतक महिला की पहचान शेखा टोला गांव के रहने वाले बालेसर सदा की पत्नी बनारसी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि पिछले 20 दिन पहले पुलिस ने शराब बेचने के मामले में बालेसर सदा को पकड़ कर जेल भेज दिया। पति के जेल जाने के बाद से महिला लगातार परेशान थी। उन्होंने बताया कि पति के जेल जाने के बाद पत्नी ने आवेश में आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना की जानकारी परिजनों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस सारे एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन