फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband gave money to sister-in-law after selling land in Vaishali, murdered wife for asking money

Bihar: जमीन बेचकर भौजाई को दिया पैसा, पत्नी ने कहा पैसे मांग कर दो तो कर दी हत्या; पति पर अवैध संबंध का आरोप

Sat, 14 Oct 2023 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

Bihar Crime: वैशाली में घर से एक विवाहिता का शव मिला है और परिवार वाले फरार बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पैसों और अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Husband gave money to sister-in-law after selling land in Vaishali, murdered wife for asking money
मृतका प्रीति कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के वैशाली के राघोपुर थाना के चांदपुरा में एक विवाहिता का शव मिला है। मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान पटना निवासी जीमल राय की बेटी प्रीति कुमारी (24) की के रूप में हुई है। प्रीति कि शादी चार साल पहले राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी बाल किशन राय के बेटे अरविंद कुमार के साथ हुई थी।

विज्ञापन


प्रीति के जीजा ने बताया कि अरविंद का उसकी भौजाई से अवैध संबंध से था, जिसको लेकर प्रीति हमेशा विरोध करती थी। अरविंद ने पिछले दिनों अपनी जमीन बेचकर भौजाई को 50 हजार रुपये भी दिए थे। इसे लेकर प्रीति हरदम अरविंद को कहती थी कि 50 हजार रुपये मांग कर हमें दे दो। उन्होंने आगे बताया कि पैसों का विवाद और अवैध संबंध का विरोध प्रीति को भारी पड़ गया। पूरे परिवार ने मिलकर प्रीति को मौत के घाट उतार दिया। प्रीति की डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। उसको लेकर प्रीति के परिवार वालों ने चिंतित भी हैं। प्रीति के मायके वालों ने कहा कि लगता है कि बच्ची की भी हत्या कर  उन लोगों ने फेंक दिया या क्या किया, कुछ भी पता नहीं चल सका है। परिवार का कोई सदस्य अपने घर पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने प्रीति का शव बरामद करने के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच करने में लगी हुई है कि प्रीति की हत्या कैसे हुई है। वहीं, पुलिस प्रीति की डेढ़ साल की बच्ची के बारे में भी पता लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed