{"_id":"5bfe4cd1bdec2241471f6428","slug":"human-skeleton-and-skulls-found-on-bihar-railway-station-might-connected-to-nepal-and-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रेलवे स्टेशन पर खोपड़ियां और नरकंकाल मिलने से सनसनी, पड़ोसी देश से संबंध की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रेलवे स्टेशन पर खोपड़ियां और नरकंकाल मिलने से सनसनी, पड़ोसी देश से संबंध की उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
नरकंकाल बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में नरकंकाल और मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। मामला छपरा रेलवे स्टेशन का है जहां रेलवे पुलिस के द्वारा मादक पदार्थो के रूटीन चेकिंग के दौरान काफी संख्या में नरकंकाल बरामद किए हैं। पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ तो उस की तलाशी ली गई। जांच के बाद उसके बैग से 16 मानव खोपड़ी 34 मानव कंकाल बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी के पास से जलपाईगुड़ी और मोतिहारी जिले का पहचान पत्र मिला है उसकी पहचान संजय प्रसाद नाम से की गयी है। रेल डीएसपी मोहम्मद तनवीर के मुताबिक, आरोपी का भूटान से भी सम्बन्ध हो सकता है जिसकी जांच की जा रही है क्यूोंकि उसके पास से भूटानी मुद्रा और नेपाली सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि, उसने उत्तर प्रदेश के बलिया से इन कंकालों को खरीदा था और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी होते हुए भूटान जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उस गिरोह का सदस्य हो सकता है जो हिमालयी देश में तांत्रिकों को नरकंकाल की आपूर्ति करते हैं। पुलिस ने आरोपी संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही इस गिरोह के बाकि सदस्यों और आरोपी के साथियों कि जांच जारी है।
विज्ञापन