फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hukumdev Yadav says If it was in UP, Yogi govt would have built Darbhanga AIIMS long ago by using bulldozers

Darbhanga AIIMS: हुकुमदेव यादव बोले- UP में अगर होता तो योगी सरकार बुलडोजर चलवा कर कब का बनवा देती एम्स

Sun, 13 Aug 2023 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Aug 2023 05:53 PM IST
सार

Hukumdev Yadav: दरभंगा एम्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान के बाद बिहार की राजधानी पटना की सियासत का पारा चढ़ गया है। इस मुद्दे पर अब पक्ष-विपक्ष में खूब तनातनी चल रही है। जहां तेजस्वी ने पीएम मोदी को सफेद झूठ बोलने वाला बतला दिया। वहीं, अब हुकुमदेव यादव ने को गीदड़ जैसा करार दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...। 

विज्ञापन
Hukumdev Yadav says If it was in UP, Yogi govt would have built Darbhanga AIIMS long ago by using bulldozers
वरिष्ठ भाजपा नेता हुकुमदेव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दरभंगा एम्स को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार की राजधानी पटना का सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ है। दरभंगा एम्स को लेकर NDA और I.N.D.I.A की तरफ से रोज नए-नए बयान आ रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसी को कुछ पता नहीं है। सब बस गीदड़ की तरह बोले जा रहे हैं। अगर यह उत्तर प्रदेश में होता तो योगी सरकार कब का न बुलडोजर चलवा चुकी होती और एम्स बनकर चल भी रहा होता।

विज्ञापन


'जानकारी है नहीं कुछ और हुआं-हुआं कर रहे हैं'
हुकुमदेव यादव ने कहा कि भारत सरकार ने जिस समय दरभंगा एम्स के लिए मंजूरी दी थी। उससे पहले दरभंगा डीएमसीएच को पूरा सर्वे करने के बाद भारत सरकार की टीम ने डीएमसीएच परिसर को ही डेवलप कर एम्स बनाने की दिशा में कदम रखा, क्योंकि DMCH के पास में जमीन है और यह चारों तरफ से सुविधाजनक स्थान पर है। दरभंगा जंक्शन हिंदुस्तान के लगभग सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। यह सब बातें इनको पता नहीं है और राजनीति करने में लगे हुए हैं। उनको जानकारी है नहीं किसी चीज की और गीदड़ के जैसे बोलने लगते हैं। जैसे उनका कोई एक नेता कहता है हुआं-हुआं तो सभी पीछे से हुआं-हुआं करने लगते हैं।
विज्ञापन


'डीएमसीएच की जमीन पर बड़े लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है'
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि DMCH की जमीन पर जिन लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है, वे बड़े लोग हैं और उनका संबंध राजनीतिक नेताओं से है। कौन दल के नेता है या नहीं है यह भगवान जानें। वहीं, दूसरी तरफ जो माले ग्रुप है, उसने उस समय जमीन पर अतिक्रमण करवाने वाले में कुछ झुग्गी-झोपड़ी गरीब को बनवाकर बाकी कुछ महल भी बना लिया। अगर DMCH की यह जमीन उत्तर प्रदेश में होती तो योगी ने कब का न बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दी होती और यहां पर एम्स बनवाकर तैयार करके चलवा दिया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के बयान से गरमाया मामला
दरअसल, दरभंगा एम्स के इस मामले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद तूल पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में बने एम्स के साथ दरभंगा एम्स के बन जाने की भी बात कह दी। इसके बाद तेजस्वी यादव और मंत्री संजय झा ने प्रधानमंत्री के बयान पर उन्हें सफेद झूठ बोलने वाला बताया। इसके बाद अलग-अलग नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान आने लगे। इसी बीच हुकुमदेव यादव ने बिहार की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed