{"_id":"5fd088f08ebc3e3eaf215626","slug":"https-www-livehindustan-com-bihar-story-jdu-leader-neeraj-kumar-wrote-a-letter-to-rjd-supremo-lalu-prasad-tejashwi-yadav-was-nowhere-to-be-seen-during-bharat-bandh-in-bihar-where-will-he-go-extinct-3674416-html","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू नेता ने लालू को लिखी चिट्ठी, पूछा- 'भारत बंद के दौरान कहां विलुप्त थे तेजस्वी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू नेता ने लालू को लिखी चिट्ठी, पूछा- 'भारत बंद के दौरान कहां विलुप्त थे तेजस्वी'
Wed, 09 Dec 2020 01:52 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नए कृषि कानूनों को लेकर मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत बंद बुलाया। इस दौरान बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहीं दिखाई नहीं दिए। हालांकि, उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन करते जरूर दिखाई दिए। वहीं, तेजस्वी के बंद के दौरान नदारद रहने पर सत्ता पक्ष ने उन्हें घेरा है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, भारत बंद के दौरान तेजस्वी कहीं दिखाई नहीं दिए। विपक्ष के नेता दिल्ली में छुट्टी मना रहे थे। दूसरी तरफ, बिहार की एनडीए सरकार में सहयोगी जदयू के नेता नीरज कुमार ने भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखकर पूछा है कि तेजस्वी यादव कहां हैं।
विज्ञापन
सजायाफ्ता @laluprasadrjd बिहार की जनता के समक्ष स्पष्ट करें.... pic.twitter.com/PStXdIcOpU
विज्ञापन विज्ञापन— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) December 9, 2020
नीरज कुमार ने लालू को लिखी चिट्ठी में कहा है कि होटवार इंजन से संचालित राजद और उनके सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बताएं कि भारत बंद के दौरान तेजस्वी यादव कहां थे। कुमार ने कहा, आपके पारिवारिक पार्टी में तेजस्वी फोबिया है, इसलिए स्पष्ट करिए कि पांच दिसंबर को आपके चार्जशीटेड पुत्र के द्वारा राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास खड़े होकर संकल्प लिया गया था कि वह आठ दिसंबर को बंद के दौरान शामिल होंगे। वो कहां हैं? कहां लापता हैं? कहां विलुप्त हैं? इस बात को स्पष्ट करिए?
दूसरी तरफ, राजद का कहना है कि भारत बंद बिहार में पूरी तरह से सफल रहा है। पार्टी ने बंद को ऐतिहासिक भी करार दिया है। पार्टी ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किया गया भारत बंद अभूतपूर्व और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। वहीं, भाजपा ने इसे पूरी तरह से फ्लॉप बताया है।
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा, बिहारवासियों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने किसानों के साथ खड़े होकर भारत बंद को सफल बनाया। पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा, बंद के दौरान हमें राजनीतिक दलों समेत मजदूर संगठनों का व्यापक समर्थन मिला।