{"_id":"643ad0b789d22b5eca01bc4d","slug":"horror-killing-mother-kills-her-two-daughters-in-vaishali-father-absconding-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Horror Killing in Bihar: 14 और 12 साल की बेटियों को मां ने ही मार डाला, कारण जानकर गुस्सा आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Horror Killing in Bihar: 14 और 12 साल की बेटियों को मां ने ही मार डाला, कारण जानकर गुस्सा आएगा
Sat, 15 Apr 2023 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:58 PM IST
सार
हाजीपुर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें मां बाप ने ही अपनी दो बेटियों की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव की है। मृतका नरेश बैठा की पुत्री रौशनी और तन्नु कुमारी बताई जाती है।
विज्ञापन
इसी मां ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है जिसमें मां बाप ने ही अपनी दो बेटियों की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना सराय थाना क्षेत्र के मणी भकुरहर गांव की है। मृतका नरेश बैठा की पुत्री रौशनी और तन्नु कुमारी बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग का मामला
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। पुलिस के द्वारा मां से पूछताछ के क्रम में मां रिंकू देवी ने यह स्वीकार किया कि उसी ने अपनी दोनों बेटियों की गला घोंट कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
हत्या की वजह अजीब थी
पुलिस से पूछताछ के दौरान जब रिंकू देवी ने हत्या की वजह बताया तो हर कोई दंग रह गया। रिंकू देवी ने बताया कि उसकी दोनों बेटी घर से बार बार भाग जाती थी। जब मां और पिता ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मां और बाप को ही जान से मारने की धमकियां देने लगी थी। इसी वजह से तंग आकर उसने अपनी दोनों बेटियों की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मां रिंकू देवी को तुरंत हिरासत में ले लिया जबकि मृतका के पिता नरेश बैठा फिलहाल फरार है। रौशनी कुमारी (14) इसी वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक पास की थी जबकि दूसरी बहन तन्नू कुमारी (9) 9 नौवीं की छात्रा है।
विज्ञापन
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
घटना के संबंध में सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों सगी बहन की हत्या उसके ही मां के द्वारा किया गया है। आरोपी के पति फरार हैं। गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है, जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपी मां रिंकू देवी को गिरफ्तार किया है जिससे पुछताछ की जा रही है। सराय थाने के पुलिस अधिकारी ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। फिर शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को गांव के लोगों को सौंप दिया गया।