{"_id":"6447820c5a2ead5edb0cc629","slug":"honor-killing-father-surrenders-in-court-in-daughter-s-murder-case-in-bettiah-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honor Killing: बेतिया में बेटी की हत्या मामले में पिता का कोर्ट में आत्मसमर्पण, मां को 6 दिन पहले हुई थी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honor Killing: बेतिया में बेटी की हत्या मामले में पिता का कोर्ट में आत्मसमर्पण, मां को 6 दिन पहले हुई थी जेल
Tue, 25 Apr 2023 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:13 PM IST
सार
लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने चौकीदार उमाशंकर यादव के बयान पर लड़की के मां-बाप पर हत्या करने की एफआईआर दर्ज की थी। उसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मां को 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पिता फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बिहार के बेतिया में पुलिस दबिश के कारण अपनी ही बेटी के हत्यारे पिता ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलवार को लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल मृतका की मां लक्ष्मीना देवी को 19 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी सिलसिले में सोमवार को आरोपी पिता मनोज महतो ने बेतिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। रिमांड पर लेकर उससे उसकी बेटी की हत्या मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
चौकीदार के बयान पर मां-बाप पर है दर्ज हत्या का मामला
थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि बीते 17 अप्रैल को बेलवा लखनपुर पंचायत स्थित सिकरहना नदी के जिरीया घाट से बालू में आधा गड़ा एक युवती का शव बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसका पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार करा दिया गया था। जांच में पता चला कि मृतका लड़की थाना क्षेत्र के मिश्रटोला निवासी मनोज महतो और लक्ष्मीना देवी की बेटी कविता (17) है। उसकी हत्या उसके मां-बाप ने ही की है।
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी पिता था फरार
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस ने चौकीदार उमाशंकर यादव के बयान पर लड़की के माता-पिता पर बेटी का हत्या करने और शव छिपाने की नीयत से नदी किनारे रेत में गाड़ने की एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मृतका की मां को उसके पड़ोसी के घर से छापेमारी कर 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। फिर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि मृतका का पिता मनोज महतो फरार चल रहा था, जिसने पुलिस दबिश के कारण सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन