फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hindi Bihar News : Purnea MP Pappu Yadav distributed money in flood situation area video viral Hindi news

Bihar News : पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 01 Sep 2024 11:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Sep 2024 11:54 PM IST
सार

Bihar : कोशी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की विभीषिका से लोग परेशान हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसमें पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच रुपया बांटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Hindi Bihar News : Purnea MP Pappu Yadav distributed money in flood situation area video viral Hindi news
रुपया बांटते पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक अनोखा और सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच बैग से रुपये की गड्डी निकालकर बांटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दो लाख रुपये वितरित किये 
सांसद पप्पू यादव ने रुपौली प्रखंड के भौआ प्रवल पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच 2 लाख रुपये की नकद राशि का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित रूपौली के जंगलटोला, टोपरा, बिंद टोली, बलिया, और सधोपुर गांव का दौरा किया और वहां के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी पीड़ा को समझा और उनके साथ खड़े होकर उनकी मदद की। उन्होंने कहा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, लेकिन हम अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े हैं और बेटे का कर्तव्य निभा रहे हैं।" सांसद पप्पू यादव ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस विपदा की घड़ी में वे उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित करेंगे 
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कल फिर से 500 से अधिक घरों में राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी। बाढ़ पीड़ित लोगों का कहना है कि सांसद पप्पू यादव का यह कदम न केवल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत है, बल्कि यह एक मिसाल भी है कि कैसे नेता अपने लोगों के साथ खड़े होकर उनकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed