{"_id":"645f4ff88ca0cb936706853a","slug":"high-speed-unknown-vehicle-crushed-two-bike-riders-going-to-friend-s-wedding-in-vaishali-died-on-the-spot-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: वैशाली में दोस्त की शादी में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: वैशाली में दोस्त की शादी में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
Sat, 13 May 2023 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 13 May 2023 02:23 PM IST
सार
बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मौना पुल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जिसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस वजह से उन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक सरोज पासवान और अमन कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के वैशाली में दोस्त की शादी में बारात जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बेलसर ओपी क्षेत्र के मौना पुल के पास की है। जहां शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर दो दोस्त बेलसर जा रहे थे। तभी मौना पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया है। इससे दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेलसर ओपी ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन घटना स्थल पहुंचे। दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
दोनों मृतक युवक अमन कुमार (30) पिता बृजमोहन साह और सरोज पासवान (31) पिता परमेश्वर पासवान कुहनी थाना क्षेत्र के सुधवारा गांव के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त अपने दोस्त की बारात में जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। अमन कुमार अपने दोस्त की शादी में जाने के लिए मुंबई से अपने घर शुक्रवार को आया था। मृतक अमन कुमार दो भइयों में बड़ा था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और उसके पिता किसान हैं।
विज्ञापन
वहीं, सरोज पासवान के तीन बच्चे हैं। उसकी शादी भी आठ साल पहले हुई थी। सरोज दो भाइयों में छोटा है। मृतक सरोज के पिता की नौ साल पहले गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन
इधर बेलसर ओपी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मौना पुल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जिसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस वजह से उन दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्त की शादी में बारात जा रहे थे।