{"_id":"5d26a6198ebc3e6cb370c837","slug":"high-speed-truck-enter-in-wedding-ceremony-8-people-died-many-injured-in-lakhisarai-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : शादी में आए लोगों को ट्रक ने कुचला, आठ लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : शादी में आए लोगों को ट्रक ने कुचला, आठ लोगों की मौत, कई घायल
Thu, 11 Jul 2019 01:50 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक शादी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीसराय जिले में बुधवार रात एक शादी हो रही थी। अचानक तेज रफ्तार से एक ट्रक सड़क किनारे झोपड़ी में बैठे कई लोगों को कुचलते हुए चला गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। छह गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
शादी में बाराती और लड़की पक्ष के लोग खाना खाने जा रहे थे। शादी में आए कई लोग सड़क किनारे बनी झोपड़ी में बैठे थे, तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। साथ में ट्रक ने तीन बिजली के खंभों को भी गिरा दिया। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुस्कान नाम की एक बच्ची की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। गंभीर रूप से घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोगों का इलाज हलसी पीएचसी में भी किया जा रहा है। मरने वालों में तीन बाराती और पांच लड़की पक्ष के लोग थे। हादसे से गुस्साए लोगों ने लखीसराय सिकंदरा रोड को जाम कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।