फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Headmaster caught selling midday meal rice in Darbhanga; Block Education Officer lodged FIR

Bihar News : प्रधानाध्यापकों की कमाई का यह जरिया जानते हैं आप? देखिए, क्या खेल करते पकड़ाए हेड मास्टर साहब

Wed, 18 Oct 2023 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

Bihar: बीईओ इन्दु सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया उक्त चावल को प्रधानाध्यापक खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे, जिसे थाना पर लाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक, पिकअप मालिक और चालक के खिलाफ मेरे आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Headmaster caught selling midday meal rice in Darbhanga; Block Education Officer lodged FIR
पिकअप गाड़ी में मध्याह्न भोजन के चावल लदवाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के रमौली मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ठाकुर को स्थानीय ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) के चावल को कालाबाजारी कर बेचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को चावल के साथ पकड़कर विभागीय पदाधिकारी और पुलिस को सौंप दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ईंदू सिन्हा के आवेदन पर बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवकाश के बावजूद  प्रधानाध्यापक विद्यालय खोलकर मध्याह्न भोजन के चावल बाजार में बेचने के लिए पिकअप पर लाद कर ले जा रहे थे। इसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चावल लदी पिकअप गाड़ी को घेर लिया। फिर इसकी सूचना बहेड़ा थाना पुलिस और BEO  को दी गई। बेचने के लिए ले जाए जा रहे चावलों की मात्रा देख कर आशंका जताई जा रही है कि प्रधानाध्यापक बच्चों की अधिक उपस्थिति बताकर विभाग को गुमराह कर रहे थे और मध्यान भोजन के चावल की कालाबाजारी कर रहे थे। इस दौरान मध्याह्न भोजन के प्रखंड साधन सेवी गोपाल चौधरी और अन्य वरीय शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन


बहेड़ा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया स्थानीय लोगों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की सूचना पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी वहां मौजूद प्रधानाध्यापक और चावल लदी पिकअप गाड़ी को जब्त कर थाना पर ले गई। पिकअप पर 27 बोरे चावल लदे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रखंड मध्याह्न भोजन समन्वयक गोपाल चौधरी ने बताया कि विद्यालय के भंडार में अभी भी 16 बोरी चावल पाए गए हैं। उन्हें वहीं सील कर दिया गया है। वहीं, कालाबाजारी करने के आरोप में बीईओ के  आवेदन पर प्रधानाध्यापक सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


वहीं, बीईओ इन्दु सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया उक्त चावल को प्रधानाध्यापक खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे, जिसे थाना पर लाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक, पिकअप मालिक और चालक के खिलाफ मेरे आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय में 522 नामांकित छात्र-छात्राएं हैं। प्रतिदिन 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed