{"_id":"652fbfbe67dc98222f06d28b","slug":"headmaster-caught-selling-midday-meal-rice-in-darbhanga-block-education-officer-lodged-fir-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रधानाध्यापकों की कमाई का यह जरिया जानते हैं आप? देखिए, क्या खेल करते पकड़ाए हेड मास्टर साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रधानाध्यापकों की कमाई का यह जरिया जानते हैं आप? देखिए, क्या खेल करते पकड़ाए हेड मास्टर साहब
Wed, 18 Oct 2023 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 18 Oct 2023 04:51 PM IST
सार
Bihar: बीईओ इन्दु सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया उक्त चावल को प्रधानाध्यापक खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे, जिसे थाना पर लाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक, पिकअप मालिक और चालक के खिलाफ मेरे आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी में मध्याह्न भोजन के चावल लदवाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के रमौली मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ठाकुर को स्थानीय ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) के चावल को कालाबाजारी कर बेचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को चावल के साथ पकड़कर विभागीय पदाधिकारी और पुलिस को सौंप दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ईंदू सिन्हा के आवेदन पर बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवकाश के बावजूद प्रधानाध्यापक विद्यालय खोलकर मध्याह्न भोजन के चावल बाजार में बेचने के लिए पिकअप पर लाद कर ले जा रहे थे। इसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चावल लदी पिकअप गाड़ी को घेर लिया। फिर इसकी सूचना बहेड़ा थाना पुलिस और BEO को दी गई। बेचने के लिए ले जाए जा रहे चावलों की मात्रा देख कर आशंका जताई जा रही है कि प्रधानाध्यापक बच्चों की अधिक उपस्थिति बताकर विभाग को गुमराह कर रहे थे और मध्यान भोजन के चावल की कालाबाजारी कर रहे थे। इस दौरान मध्याह्न भोजन के प्रखंड साधन सेवी गोपाल चौधरी और अन्य वरीय शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
बहेड़ा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया स्थानीय लोगों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की सूचना पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी वहां मौजूद प्रधानाध्यापक और चावल लदी पिकअप गाड़ी को जब्त कर थाना पर ले गई। पिकअप पर 27 बोरे चावल लदे हुए थे।
विज्ञापन
प्रखंड मध्याह्न भोजन समन्वयक गोपाल चौधरी ने बताया कि विद्यालय के भंडार में अभी भी 16 बोरी चावल पाए गए हैं। उन्हें वहीं सील कर दिया गया है। वहीं, कालाबाजारी करने के आरोप में बीईओ के आवेदन पर प्रधानाध्यापक सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
वहीं, बीईओ इन्दु सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया उक्त चावल को प्रधानाध्यापक खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे, जिसे थाना पर लाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक, पिकअप मालिक और चालक के खिलाफ मेरे आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय में 522 नामांकित छात्र-छात्राएं हैं। प्रतिदिन 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी दी जा रही है।