{"_id":"5bfd9c4dbdec2241ca08ef3e","slug":"guy-arrested-with-huge-quantity-of-human-skeleton-from-chhapra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ छपरा से युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ छपरा से युवक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police
जीआरपी ने बिहार के छपरा रेलवे जंक्शन से एक युवक को भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके दूसरे साथियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
डीएसपी (रेलवे) तनवीर अहमद के मुताबिक सोमवार को पूर्वी चंपारण जिला निवासी संजय प्रसाद (29) को छपरा जंक्शन से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 16 नरमुंड, 34 अन्य कंकाल अवशेष बरामद हुए हैं। इसके साथ ही प्रसाद से भूटान की मुद्रा, कई देशों के एटीएम एवं विदेशी सिम भी मिली है।
डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान प्रसाद ने बताया कि वह इन कंकालों को उत्तर प्रदेश के बलिया से लाया था। वह इन्हें जलपाईगुड़ी के रास्ते भूटान पहुंचा रहा था। प्रसाद उस गैंग का सदस्य जो हिमालयी राज्य भूटान में रहने वाले तांत्रिकों को मानव कंकाल की आपूर्ति करता है।