फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gupteshwar Pandey says Offer to contest from 14 seats, can win from anywhere in Bihar

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा- 12 सीटों से चुनाव लड़ने का मिला ऑफर, बिहार में कहीं से भी जीत सकता हूं

Thu, 24 Sep 2020 11:50 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Sep 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Gupteshwar Pandey says Offer to contest from 14 seats, can win from anywhere in Bihar
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : ANI

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा उनकी आलोचना की गई है। वहीं, गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि ऐसा होना स्वभाविक है, क्योंकि राजनीति में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। उन्होंने कहा, मेरे पास 12 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। मैं बिहार में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं और जीत हासिल कर सकता हूं। 

विज्ञापन


दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को गुप्तेश्वर पांडे पर हमला बोलते हुए कहा था कि सुशांत मामले में पांडेय को राजकीय तांडव का इनाम मिलने जा रहा है। जो पार्टी उन्हें (गुप्तेश्वर पांडेय) उम्मीदवार बनाती है, उस पर लोग भरोसा नहीं करेंगे। महाराष्ट्र पर उनके 'राजकीय तांडव' के पीछे का एजेंडा अब स्पष्ट है। 
विज्ञापन



ऐसे में अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बिहार के पूर्व डीजीपी ने कहा, मुझे पता था कि यह स्पष्ट रूप से होगा, क्योंकि राजनीति में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि भी नहीं है। हम खेती करते थे और मवेशी पालते थे। यही चीजें कुछ लोगों को स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गुप्तेश्वर ने कहा, लोग बड़ी संख्या में मेरे पास आ रहे हैं, मुझे बता रहे हैं कि अगर मुझे राजनीति में प्रवेश करना है तो मुझे उनके जिले से चुनाव लड़ना चाहिए। हर कोई मेरे बहुत करीब है। यह जनता का फैसला होगा। अगर वे मुझे चाहते हैं, तो मैं राजनीति में प्रवेश कर सकता हूं। 

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं गुप्तेश्वर पांडेय, जिन्होंने 5 महीने पहले ही छोड़ दिया बिहार डीजीपी का पद

बिहार में कहीं से भी जीत सकता हूं
एक निजी चैनल से बातचीत में बिहार के पूर्व डीजीपी ने कहा, मेरा चुनाव लड़ने में अवैध क्या है। जब उनसे भविष्य में राज्य का गृह मंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे भविष्य को लेकर कुछ नहीं पता है। 


गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, बिहार की जनता मुझसे बहुत प्यार करती है। मेरे पास 12 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं और जीत हासिल कर सकता हूं। लोगों द्वारा चुनाव लड़ने को वीआरएस से जोड़कर देखा जा रहा है, जो गलत है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन पार्टियों की तरफ से ये ऑफर दिए गए हैं। 

पूर्व डीजीपी ने कहा, फिलहाल मैंने तय नहीं किया है कि कहां से चुनाव लड़ना है। हालांकि, मेरे चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल है। फिलहाल, किस दल के साथ जाऊंगा, मैंने यह तय नहीं किया है। आज शाम लोगों से बात कर फैसला करूंगा। 

उन्होंने कहा, मुझे लेकर अफवाहों का बाजार गरम है। मुझे विवादित बनाया जा रहा है। मेरे खिलाफ विपक्ष चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाता है और आयोग अगर मुझे हटा देता है तो कितनी बेइज्जती होगी। मैं अपने करियर में 34 वर्षों तक बेदाग रहा, लेकिन माहौल इस तरह का कर दिया गया है कि चुनाव आयोग को मुझे हटाना पड़े। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed