फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Guns roared for illegal sand mining in Patna, miscreants set fire to 6 Poklane machines, Bihar Police

Bihar News : पटना में बालू के अवैध खनन के लिए गरजीं बंदूकें, 6 पोकलेन मशीन में बदमाशों ने लगाई आग

Tue, 31 Oct 2023 06:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Oct 2023 06:09 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि दो गुटों के बीच बालू के अवैध खनन को लेकर आए दिन गोलीबारी हुआ करती है। इन दोनों के बीच लगभग 100 से अधिक राउंड गोलियां चली।

विज्ञापन
Guns roared for illegal sand mining in Patna, miscreants set fire to 6 Poklane machines, Bihar Police
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बिहटा में एक बार फिर बालू के अवैध खनन को लेकर दो बालू माफियां के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस हादसे में नदी से बालू निकालने वाले आधा दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन को बालू माफियाओं ने आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पटना के आईजी पूरे दल बल के साथ बालू घाट पहुंचे और पूरे मामले की गहराई से छानबीन शुरू करती है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात बालू के अवैध खनन और आपसी वर्चस्व को लेकर मनोहर राय और अनिल राय के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

विज्ञापन


बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन मे आग लगा दी
ग्रामीणों का कहना है कि दो गुटों के बीच बालू के अवैध खनन को लेकर आए दिन गोलीबारी हुआ करती है। सोमवार को भी इन दोनों के बीच लगभग 100 से अधिक राउंड गोलियां चली। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बीच दोनों गुटों ने मिलकर आधा दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन मे आग लगा दी। जिससे मशीन जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पटना के आईजी नवीन चंद्र झा, सीटीएसपी पश्चिम राजेश कुमार, दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी बिहटा थाना के पदाधिकारी और भोजपुर जिला के पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


गोलीबारी और पोकलेन मशीन जलाने की सूचना मिली है
आईजी ने बताया कि पटना, आरा और सारण तीनों जिला के पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक की गई है। उन्होंने बालू माफियां के बीच हो रही गोलीबारी को किस तरह रोका जाए। गोलीबारी वाली जगह पर पुलिस बल की तैनाती कैसे किया जाए। इसे लेकर उन्होंने पुलिस पदाधिकारी के साथ एक रणनीति बनाई है। उन्होंने बताया कि बालू घाट तक पहुंचने में रास्ते को लेकर कुछ परेशानियां होती रही है। जिसके कारण पुलिस बालू माफियाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में पीछे जाती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में बालू घाट पर फोर्स की बहाली, गश्ती बढ़ाना, आए दिन हो रही घटनाओं को रोकना उनका मुख्य मकसद है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोलीबारी की सूचना और पोकलेन मशीन जलाने की सूचना पुलिस को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed