फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Guests from Bihar will be digitally attend former deputy CM Sushil Kumar Modi son wedding

सुशील कुमार मोदी के बेटे की अनोखी शादी: बिहार के मेहमानों के लिए डिजिटल कार्ड, लिखा-जुड़ने के लिए भेजेंगे लिंक

Wed, 09 Feb 2022 10:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Feb 2022 10:55 PM IST
सार

बिहार के नेता सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटे की शादी अनोखे ढंग से होने वाली है। इस शादी में बिहार के मेहमानों को डिजिटली कार्ड भेजा गया है। जिसमें शादी में जुड़ने के लिए लिंक भेजने की बात कही गई है।
 

विज्ञापन
Guests from Bihar will be digitally attend former deputy CM Sushil Kumar Modi son wedding
सुशील कुमार मोदी के बेटे की डिजिटल शादी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटे की शादी है। सुशील मोदी ने अपने बड़े बेटे की शादी अनोखे ढ़ंग से की थी। उन्होंने बेटे की शादी में भोजन नहीं करवाकर पटना महावीर मंदिर का प्रसाद बंटाया था। अब छोटे बेटे की शादी में वे बिहार के लोगों को डिजिटली जुड़ने के लिए लिंक भेजेंगे। 
विज्ञापन


सुशील कुमार मोदी के छोटे बेटी अक्षय की शादी 19 फरवरी को नोएडा में होने वाली है। यह शादी अपने आप में अनोखी होने वाली है। बिहार के नेता होने के कारण सुशील मोदी ने राज्य के लोगों को शामिल होने के लिए डिजिटल कार्ड भेज रहे हैं। कार्ड में उन्होंने लिखवाया है कि आपको अलग से लिंक दिया जाएगा, जिससे वे शादी में ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं। सुशील मोदी ने कार्ड में अपना ईमेल और मोबाइल नंबर भी दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष की शादी में उन्होंने किसी को भी भोजन नहीं करवाया था। उन्होंने मेहमानों में पटना के महावीर मंदिर के नेवैद्यम प्रसाद को बंटवाया था। इस शादी में उनके प्रतिद्वंदी लालू प्रसाद भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed