{"_id":"6469d4666296044a8b0b1cf6","slug":"groom-s-brother-in-law-crushed-by-a-speeding-unknown-vehicle-before-wedding-in-begusarai-died-on-the-spot-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में शादी से ठीक पहले दूल्हे के जीजा को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में शादी से ठीक पहले दूल्हे के जीजा को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत
Sun, 21 May 2023 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 May 2023 01:50 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम मिथिलेश कुमार अपनी साइकिल से सामान खरीदने के लिए चौक पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत से शादी की खुशी गम में बदल गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर में शादी से ठीक पहले दूल्हे के चचेरे बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे शादी की खुशी मातम में बदल गई। इसके बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के निवासी दिनेश महतो के बेटे मिथिलेश कुमार (27) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम मिथिलेश कुमार अपनी साइकिल से सामान खरीदने के लिए चौक पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिथिलेश की मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार के चचेरे साले दीपक कुमार की आज शादी थी। उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी ससुराल गया था। जानकारी के अनुसार मिथिलेश कुमार मजदूरी कर घर-परिवार को चलाता था।
विज्ञापन