फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Grandfather and father killed the girl; corpse was cut into pieces and burnt; Darbhanga News, Bihar Police

Horror Killing : दादा-पिता ने लड़की को काट-काट कर पुआल में जला दिया और देखते रहे; मोबाइल भी जलाया ताकि...

Thu, 08 Feb 2024 05:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Feb 2024 05:26 PM IST
सार

सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि लड़की की हत्या में शामिल उसके पिता श्याम दास और दादा उमेश दास और शत्रुघ्न दास को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Grandfather and father killed the girl; corpse was cut into pieces and burnt; Darbhanga News, Bihar Police
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा से हॉरर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कमतौल थाना क्षेत्र की कोठिया पंचायत के मंगरथू गांव में पुआल की ढेर से बरामद अधजली लड़की कंचन कुमारी 15 वर्ष जली नहीं जलाई गई थी। घटना को अंजाम किसी और ने नहीं खुद बच्ची को जन्म देने वाले पिता ने दिया है। मामूली सी बात नहीं मानने पर अपने जिगर के टुकड़े को पहले कई टुकड़ो में काटा फिर बोरे में बंद कर पुआल की ढेर में रखकर आग लगा दी। इतना ही नहीं हैवनों ने लड़की के मोबाइल को भी जला दिया। ताकि कोई सबूत मिले। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया
पुलिसिया पूछताछ में मृत मासूम के पिता श्याम दास ने बताया कि पहले कंचन की गला दबाकर हत्या की गई फिर कुल्हाड़ी से दोनों हाथ और दोनो पैरों को काट दिया गया। इसके बाद शव को एक बोरे में बंद करके पहले शव को छुपाने की कोशिश की गई। लेकिन, कामयाब नहीं हो पा रहे थे। तभी प्लान के तहत घर से कुछ दूर स्थित चूल्हाई महतो के खेत रखे पुआल के नीचे शव को रख कर उसमे आग लगा दी। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि इस घटना तीन आरोपियों जिसमे मृतका का पिता श्याम दास और दादा उमेश दास और शत्रुघ्न दास को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास घटना में शव को काटने में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी
मृत लड़की के पिता श्याम दास ने बताया कि उनकी छह पुत्री और एक पुत्र है। इसमें कंचन सबसे बड़ी थी। वह मोबइल पर किसी लड़के से हमेशा बातचीत करती थी। इसके लिए हमलोग उसे हमेशा समझाया करते थे। लेकिन, घर वालों की बात का अनसुना कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर इस तरह कदम उठाते हुए पहले उसे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी फिर पैर और हाथ को काट कर अलग कर दिया। इसके बाद पड़ोसी के खेत में रखे पुआल के ढेर के नीचे रखकर आग लगा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed