{"_id":"64f072ba91e3e16c8002bc57","slug":"graduation-student-fainted-while-giving-exam-in-samastipur-died-before-going-to-hospital-people-protested-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एग्जाम देते वक्त बेहोश हुआ ग्रेजुएशन का छात्र, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत; विरोध में जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एग्जाम देते वक्त बेहोश हुआ ग्रेजुएशन का छात्र, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत; विरोध में जमकर बवाल
Thu, 31 Aug 2023 04:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 31 Aug 2023 04:30 PM IST
सार
Bihar News : छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्र की जान चली गई। परीक्षा हाॅल में एक पंखा तक नहीं चल रहा था। उमस भरी गर्मी के कारण वह बेहोश हो गया। समय पर इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
संत कबीर डिग्री कॉलेज में हंगामा करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज में बने एग्जाम सेंटर में पेपर लिखते हुए अचानक एक छात्र बेहोश हो गया। कॉलेज वाले जबतक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एग्जाम दे रहे छात्र आक्रोशित हो गए। कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। बवाल के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्र की जान चली गई। परीक्षा हाॅल में एक पंखा तक नहीं चल रहा था। उमस भरी गर्मी के कारण वह बेहोश हो गया। समय पर इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुछ स्टाफ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। छात्र के परिजन मौके पहुंचे। परिजनों ने भी जमकर हंगामा किया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कॉलेज के कुछ स्टाफ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ स्टाफ तो मौके से फरार भी हो गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को छात्रों के विरोध का समाना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। मृतक छात्र की पहचान मुफस्सिल थाने दुघपुरा गांव के शंकर साह का पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्र का परिवार सब्जी बेच कर जीवन यापन करता है। वह शहर के बलिराम भगत महाविद्यालय का छात्र था।
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में नहीं चल रहा था पंखा
छात्रों का कहना है कि संत कबीर कॉलेज में करीब तीन हजार छात्र पहली पाली में परीक्षा दे रहे थे। प्रथम पाली में हिन्दी की परीक्षा थी। किस हॉल में अमित बैठा था। उस हॉल का एक भी पंखा नहीं चल रहा था। वहीं छात्रों का कहना है कि एक बैंच पर पांच-पांच छात्रों को बैठाया गया था। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। इसी दौरान अमित अचानक बेहोश हो कर गिर पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया है कि हॉल में पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। छात्र के बेहोश होने के बाद मेडिकल सुविधा प्रदान नहीं की गई। इससे उपचार के अभाव में छात्र की मौत हो गई। छात्र के मौत की सूचना फैलते ही छात्रों को आकोश भड़क उठा।
विज्ञापन