फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Government will bear cost of medicine along with free kidney transplant in of Bihar says tejashwi yadav

Bihar: सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट के साथ दवा भी देगी सरकार, उपमुख्यमंत्री ने किया ऐलान

Fri, 16 Sep 2022 11:22 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 11:22 PM IST
सार

सरकारी अस्पतालों में जल्द ही निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। वहीं, दवाइयां भी बगैर किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी। सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Government will bear cost of medicine along with free kidney transplant in of Bihar says tejashwi yadav
किडनी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने किडनी रोगियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकारी अस्पतालों में जल्द ही निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। वहीं, दवाइयां भी बगैर किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी। सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिाकरियों की माने तो अस्पतालों में अभी तक मुफ्त डायलिसिस की सुविधा है।
विज्ञापन


किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च उठाना आमलोगों के लिए नहीं आसान
किडनी ट्रांसप्लांट कराना आमलोगों के लिए आसान नहीं है। जानकारी के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट में 10 से 15 लाख रुपये तक का खर्च आता है। धन के अभाव में कई बार लोग किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करा पाते है। इसके साथ ही किडनी मिलना भी आसान नहीं है। इतना ही नहीं, किडनी ट्रांसप्लांट के साथ-साथ दवाइयों पर भी बहुत खर्च होता है। गौरतलब है कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को 300 से अधिक दवाएं मुफ्त दी जा रही है। साथ ही कई प्रकार जांच भी निशुल्क करा सकते हैं। 
विज्ञापन


सरकार का यह कदम किडनी रोगियों के लिए माना जा रहा है अहम
गौरतलब है कि, इसी साल बिहार में नीतीश कुमार सरकर ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के अलावा अन्य दलों के साथ मिलकर अपनी सरकार का ऐलान किया। वहीं, महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया। 2024 से पहले तेजस्वी यादव का यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed