फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj: Nityanand Rai distributed gas cylinders under Ujjwala scheme in Vikas Bharat Sankalp Yatra

Bihar: विकसित भारत संकल्प यात्रा में गोपालगंज पहुंचे नित्यानंद, उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए गैस सिलेंडर

Wed, 27 Dec 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Dec 2023 06:24 PM IST
सार

Ujjwala Yojana: भाजपा नेता जनक राम ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को सिलेंडर वितरण के बाद कहा कि गरीब महिलाएं जिस तरह से खाना बनाते समय लगातार धुआं लगने से बीमार पड़ रही थीं, खाना बनाने के लिए परिवारजनों को हमेशा लकड़ी लाने की चिंता भी बनी रहती थी। अब इन सब से मुक्ति मिल गई है।

विज्ञापन
Gopalganj: Nityanand Rai distributed gas cylinders under Ujjwala scheme in Vikas Bharat Sankalp Yatra
लाभुकों को गैस सिलेंडर का वितरण करते केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय बुधवार को गोपालगंज में पहुंचे। यहां राय ने थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत में लाभुकों से मिलकर भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण भी किया। इसके अलावा कई लाभुकों कों क़ृषि ऋण का भी वितरण किया गया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के बारे में भी लोगो को बताया और जागरूक किया।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने वहां मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समझाते हुए आम जनता से इसका लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश भारत का नाम एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है, वह अभूतपूर्व है। आने वाले समय में बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और तब बिहार का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सभी भाजपा नेताओं ने जमकर हमला किया। पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद जनक राम ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को सिलेंडर वितरण के बाद कहा कि गरीब महिलाएं जिस तरह से खाना बनाते समय लगातार धुआं लगने से बीमार पड़ रही थीं और खाना बनाने के लिए परिवारजनों को हमेशा लकड़ी लाने की चिंता भी बनी रहती थी। अब इन सब से मुक्ति मिल गई है। जनक राम ने कहा कि आज जिन माताओं-बहनों को उज्ज्वला का कनेक्शन मिला है, वे हृदय से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ गोपालगंज विधायिका कुसुम देवी, पूर्व विधायक इंद्रदेव मांझी, आचार्य विश्वनाथ बैठा, मार्कंडेय राय शर्मा, सुभाष सिंह तोमर, अनूप श्रीवास्तव, उमेश प्रधान, शिव कुमार उपाध्याय, चंद्रमोहन राय, ओमप्रकाश राय भुट्टो, मकसूदन कुशवाहा, राजू चौबे, दुर्गा राय, राजेश साहनी, मिडिया प्रभारी रितेश सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, मनीष गुप्ता, भरत सिंह और दीपक कुमार साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed