फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj News Youth dies after being hit by train accident occurs at Chhapra railway section

Gopalganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, छपरा रेलखंड पर हुआ हादसा

Thu, 15 Feb 2024 06:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा छपरा रेलखंड पर हुआ।

विज्ञापन
Gopalganj News Youth dies after being hit by train accident occurs at Chhapra railway section
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के थावे छपरा रेलखंड के मांझागढ़ एवं गोपालगंज रेलवे स्टेशन के बीच दुलदुलिया गांव समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मांझागढ़ थाना पुलिस ने युवक के शव को रेलवे ट्रैक से बरामद किया, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरुवार को गोपालगंज एवं मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के बीच दुलदुलिया गांव समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मांझागढ़ थाना पुलिस ने युवक की शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पिपरा भगवानपुर गांव के सतन राम का पुत्र दिनेश राम 26 वर्षीय के रूप में की गई है।
विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत की खबर सुनकर मृतक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। सभी लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। इस संबंध में मांझागढ़ थाना के दारोगा सत्यम कुमार ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुआ है। मृतक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed