{"_id":"660e7a08378805a7e70df508","slug":"gopalganj-news-ten-houses-caught-fire-due-to-spark-from-high-tension-wire-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: हाईटेंशन तार की चिंगारी से दस घरों में लगी आग, समय रहते लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: हाईटेंशन तार की चिंगारी से दस घरों में लगी आग, समय रहते लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान
Thu, 04 Apr 2024 03:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:29 PM IST
सार
झोपड़ों में आग लगने के बाद सभी लोगों निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग और भी विकराल हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तबाह हुए लोगों के घर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास हाईटेंशन तार की निकली चिंगारी से सड़क किनारे बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते करीब दस झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। वहीं इस आग में पीड़ित परिवार बेघर हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित लोगों में सफी आलम के बेटा नौसाद आलम, नौशाद आलम के बेटा इकबाल आलम, आजाद आलम के बेटा शमशाद आलम, ढोढा पटेल के बेटा आकाश पटेल, राजन शाह के बेटा शमसेर आलम, आमिर मियां के बेटा मुस्तकिम अंसारी, समसुद्दीन कुरैशी के बेटा कुरवान कुरैशी, नौशाद आलम के बेटा अरबाज आलम समेत दस लोग शामिल हैं। इनका झोपड़ीनुमा घर इस आग में जलकर राख हो गया। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि गुरुवार की सुबह हाईटेंशन तार से एक चिंगारी निकली और झोपड़ी पर गिर गई। इसी बीच धीरे-धीरे कपड़े और फूस में सुलगने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पलभर में चीखपुकार मचने लगी। सभी लोगों घर से निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग और भी विकराल हो गई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटा के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं देर से फायर ब्रिगेड के आने पर पीड़ित और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा इसके बाद कर्मियों को वापस भेजने लगे और कर्मियों को अक्रोशित लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
फिलहाल इस हादसे में दस झोपड़ीनुमा घर पूरी तरह से आग के आगोश में समा गई है। घर में रखा सारा समान भी गहना पैसा कपड़ा अनाज बर्तन जल गए। इस संदर्भ में पीड़ित नौशाद आलम ने बताया कि हम लोगों का कहीं कोई घर नहीं है। सड़क किनारे ही झोपड़ी बना कर रहते हैं। घर के ऊपर से ही बिजली के तार गुजर रहा है, जिससे चिंगारी निकली और झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में दस घर में आग लग गई।