फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj News: Ten criminals arrested for duping people on online payment

Gopalganj News: खरीदारी के बाद ऑनलाइन भुगतान पर डिस्काउंट का प्रलोभन, पेमेंट करते ही हो जाती थी ठगी

Thu, 13 Jun 2024 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

नवादा जिला साइबर अपराधियों का हब बनता जा रहा है। यहां साइबर अपराधी साइबर ठगी के नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। आरोपी ऑनलाइन समान ऑर्डर करने वाले कस्टमर को कॉल कर उनके पार्सल का ऑनलाइन भुगतान करने पर डिस्काउंट के नाम पर ठगी करते थे।

विज्ञापन
Gopalganj News: Ten criminals arrested for duping people on online payment
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कारवाई की है। जिले समेत राज्य और अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने के अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर गिरोह के दस सदस्यों को मोबाइल तथा कस्टमर डाटा शीट के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कारवाई में जिले समेत राज्य और अंतर्राज्यीय के कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जिले में विगत कुछ दिनों से साईबर थाना को आर्थिक अपराध इकाई द्वारा विभिन्न साईबर अपराधियों के बारे सूचना दी गई। जिसमें कहा गया कि नवादा जिले के विभिन्न स्थानों पर साइबर क्राइमर साइबर अपराध किया जा रहा है। इस सूचना के बाद जिले के एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष प्रिया ज्योति के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और उक्त स्थानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में जिले समेत राज्य और अंतर्राज्यीय के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर जिले के विभिन्न स्थानों से साइबर गिरोह के 10 सदस्यों को मोबाइल तथा कस्टमर डाटा शीट के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई गई उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


ऐसे करते थे साइबर ठगी
आरोपियों ने बताया कि लोगों से पहले सिम कार्ड खरीद करवाया जाता था। फिर उसी मोबाइल नंबर से बैंक अकाउंट बनवाया जाता था। फिर उनसे सिम कार्ड तथा बैंक अकाउंट और एटीएम लेकर साइबर अपराधियों को एक रकम पर बेच दिया जाता था। उसी सिम तथा अकाउंट नंबर का प्रयोग कर फ्लिपकार्ट से समान ऑर्डर करने वाले कस्टमर को कॉल कर उनके पार्सल की ऑनलाइन भुगतान करने पर डिस्काउंट का प्रलोभन दे कर पैसे की ठगी की जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्त में जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पत्तलबिगहा गांव के स्वर्गीय रामाशीष सिंह का पुत्र दीपक कुमार, जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के शैलेंद्र सिंह का पुत्र राजू रंजन और निशांत कुमार, जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रामसागर सिंह का पुत्र अंकुश राज उर्फ आदित्य राज, जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव के धनंजय कुमार का पुत्र रवि रंजन कुमार उर्फ अंकित कुमार, झारखंड के कोडरमा जिले के ग्राम सानी डिडेबुआ के स्वर्गीय रामेश्वर राणा का पुत्र राजेंद्र राणा, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव के विजय प्रसाद का पुत्र अशोक कुमार, झारखंड के कोडरमा जिले के ग्राम सानी डिडेबुआ के स्वर्गीय रामेश्वर राणा का पुत्र राजेंद्र राणा, नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव के विजय प्रसाद का पुत्र अशोक कुमार, झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कादोडिया गांव के बिहारी महतो का पुत्र वीरेंद्र कुमार वर्मा, नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के सकुचीसराय के ओमप्रकाश पंडित का पुत्र धीरेंद्र कुमार और नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव पंकज सिंह का पुत्र सानू कुमार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों के पास से 33 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 50 एटीएम कार्ड, 40 बैंक पासबुक, 25 बैंक चेक बुक, 80 सिम कार्ड, 35 पेज का कस्टमर डाटा, नगद 95 हजार रुपया और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। साइबर थाना के पुलिस ने सभी सामान को जब्त सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed