फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj News: Competency pass teachers will be counseled

Gopalganj News: सक्षमता पास शिक्षकों की होगी काउंसलिंग, तीन दिन में जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा ब्योरा

Thu, 13 Jun 2024 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Jun 2024 05:27 PM IST
सार

तीन दिन के अंदर पूरा ब्योरा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से मांगा गया है। ये ब्योरा ई-मेल के साथ हार्ड कॉपी में जिला शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
Gopalganj News: Competency pass teachers will be counseled
सक्षमता पास शिक्षकों की होगी काउंसलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण 6600 नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। सक्षमता पास शिक्षकों की चरणबद्ध तरीके से काउंसलिंग होगी। इसके लिए स्थापना डीपीओ जमालुद्दीन ने सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से विषयवार स्वीकृत बल, कार्यरत बल और रिक्त पदों तथा वर्गवार नामांकित छात्र-छात्राओं का विधिवत फॉर्मेट जारी कर तीन दिनों के अंदर पूरा ब्योरा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से मांगा है। 

विज्ञापन


डीपीओ ने ये ब्योरा ई-मेल के साथ हार्ड कॉपी में जिला शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। सक्षमता परीक्षा में छह हजार छह सौ शिक्षक उत्तीर्ण हैं। काउंसिलिंग के उपरांत नए विद्यालय में योगदान के बाद ये सभी विशिष्ट शिक्षक बनने वाले हैं।
विज्ञापन


आवेदन में इन शिक्षकों से तीन जिलों के विकल्प लिए गए थे
इन शिक्षकों से सक्षमता परीक्षा का फार्म भरते वक्त ही तीन जिलों के विकल्प लिए गए थे। इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा में मिले अंक एवं आरक्षण के आधार पर जिला आवंटित किए गए हैं। ये शिक्षक विद्यालय आवंटित होने और योगदान की तिथि से विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे और इन्हें राज्यकर्मी का दर्जा भी मिल जाएगा। राज्यकर्मी बनने के बाद सभी सक्षमता पास शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह सभी सुबिधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में लगी आचार संहिता के चलते काउंसलिंग में हुई देरी
लोकसभा चुनाव के दौरान ही सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग की तैयारी थी। लेकिन, आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर काउंसिलिंग के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय से अनुमति मांगी थी। लेकिन, काउंसलिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके साथ ही यह तय हो गया था कि काउंसिलिंग आचार संहिता की समाप्ति के बाद होगी। काउंसिलिंग में नियोजित शिक्षकों के उन प्रमाण-पत्रों एवं कागजातों का सत्यापन होना है, जो उनके द्वारा सक्षमता परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरते वक्त दिए गए थे। 


जल्द जारी होगा काउंसिलिंग संबंधी शेड्यूल
डीपीओ ने बताया माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा की ओर से मंगलवार को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्यालयवार शिक्षकों की रिक्तियों को ब्योरा निर्धारित तिथि तक उपलब्ध कराएं। पत्र के आलोक में शिक्षा विभाग द्वारा सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों की काउंसिलिंग संबंधी शिड्यूल शीघ्र जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने शिड्यूल को अंतिम रूप दे दिया है। डीपीओ ने बताया कि इसके लिए विभाग ने ई-मेल से व हार्ड कॉपी में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक फार्मेट जारी किया गया जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं, कक्षा छठी से आठवीं, कक्षा नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के लिए विद्यालयवार, विषयवार स्वीकृत बल, कार्यरत बल एवं रिक्त पदों की संख्या तथा वर्ग समूहवार नामांकित विद्यार्थियों की संख्या को भरकर शिक्षा विभाग को भेजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed