{"_id":"64a906253844ed4d820e0235","slug":"girl-student-s-hanging-body-found-from-room-in-motihari-jailed-kidnapper-accused-of-harassing-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कमरे से मिला छात्रा का फंदे से लटका शव; जेल में बंद किडनैपर पर तंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कमरे से मिला छात्रा का फंदे से लटका शव; जेल में बंद किडनैपर पर तंग करने का आरोप
Sat, 08 Jul 2023 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 PM IST
सार
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि एक किशोरी का उसके कमरे में फंदा लगा हुआ शव लटका है। सीओ की मौजूदगी में शव को उतार कर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी कुछ लिख कर नहीं दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में एक छात्रा का फंदे से लटका शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। घटना के वक्त छात्रा अपने घर पर अकेली थी। जब मां ने काम से लौटने के बाद उसे नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। उसके बाद जब उसके कमरे गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो बेटी पंखे से लटकी हुई थी। उसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीओ की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका किशोरी का दो महीने पहले अपहरण करने का आरोप गांव के ही मोहमद साहिल पर लगा था। अपहरण के एक सप्ताह के अंदर मधुबन पुलिस ने मुजफ्फरपुर बस स्टैंड से साहिल के साथ किशोरी को बरामद कर लिया। उसके बाद से साहिल मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद है। मृतका के पिता ने कैमरे के पीछे बताया कि वह जेल से ही मेरी बेटी को तंग कर रहा था। उसी की वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी पढ़ने में काफी तेज थी। इसी बीच गांव के साहिल ने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया था। काफी खोजबीन के बाद उसे बरामद किया गया। हम सभी को खाना खिलाया, बड़ी ही खुश थी। उसकी मां हॉस्पिटल चली गई, मैं दुकान पर चला गया। उसकी चाची मुजफ्फरपुर इलाज के लिए चली गई। घर पर वह अकेली थी। किस वक्त छत पर जा कर अपने कमरे में फंदा लगा ली, पता नहीं चला।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि जब उसकी मां हॉस्पिटल से आई और उसे घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जब उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर खिड़की से देखा और वह चिल्लाने लगी। छोटी बेटी को दुकान पर भेज घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को बुला कर शव उतारा गया।
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली कि एक किशोरी का उसके कमरे में फंदा लगा हुआ शव लटका है। सीओ की मौजूदगी में शव को उतार कर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी कुछ लिख कर नहीं दिया है। दो महीने पहले उसका अपहरण का केस हुआ था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।