{"_id":"6548698b6e7c81d6cc00f7d7","slug":"girl-student-found-hanging-from-noose-she-was-alone-in-house-suicide-or-murder-is-under-police-investigation-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : इंटर की छात्रा फंदे पर झूलती मिली ; घर वाले निकले बीमार को देखने और लौटे तो बेटी की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : इंटर की छात्रा फंदे पर झूलती मिली ; घर वाले निकले बीमार को देखने और लौटे तो बेटी की लाश मिली
Mon, 06 Nov 2023 09:50 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:50 AM IST
सार
Suicide or Murder : घर के बाकी लोग किसी बीमार को देखने के लिए निकले थे, लौटकर पहुंचे तो बेटी की लाश फंदे पर झूलती मिली। इंटर की छात्रा ने खुद फांसी लगाई या किसी ने उसकी जान ली, पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार वाले कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में इंटर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। मृत छात्रा की पहचान रामबाबू महतो की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घर में अकेली थी सुमन
परिजनों ने बताया कि छात्रा इंटर में पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक था। सभी लोग बीमार बच्चों को दिखाने के लिए बेगूसराय शहर में डॉक्टर के पास आए थे। घर में सुमन कुमारी घर में अकेले ही थी, अचानक उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
लाश देख दंग रह गए परिजन
परिजनों ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि सुमन कुमारी घर में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। हमलोग जब घर आए तो उसकी लाश देखकर दंग रह गए। उसने क्यों और किस कारण से आत्महत्या की, यह जांच का विषय है। इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन