फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl student abducted on gunpoint, sexually harassed her in apartment and filmed whole incident

पटना: बंदूक की नोक पर छात्रा का अपहरण, अपार्टमेंट में सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Wed, 08 Jan 2020 12:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 08 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Girl student abducted on gunpoint, sexually harassed her in apartment and filmed whole incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

निर्भया के गुनहगारों को दिल्ली की अदालत ने जिस दिन मौत की तारीख सुनाई उसी दिन बिहार की राजधानी पटना में कार सवार चार लड़कों ने एक 20 साल की बीबीए द्वीतीय वर्ष की छात्रा को अगवा करके उसके साथ दरिंदगी की। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन


आरोपियों ने जीवी मॉल से बीबीए छात्रा को बंदूक की नोक पर कार में बैठाया। इसके बाद उसे पाटलिपुत्र कॉलोनी के एक अपार्टमेंट के फ्लैट पर ले गए। जहां छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपी विनायक और संदीप ने छात्रा को धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन


आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। अन्य दो आरोपी कुश और विकास अपार्टमेंट के बाहर निगरानी कर रहे थे। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने घटनास्थल पर छापेमारी करके कुश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पालीगंज में आरोपी संदीप और हाजीपुर में विनायक के घर छापेमारी की गई लेकिन दोनों फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी रहे विधायकों के शागिर्द

विकास- घटना में इस्तेमाल हुई कार का मालिक है। मोकामा का रहने वाला आरोपी शादीशुदा है। पहले एक विधायक का साथ रहता था। अब छोटी-मोटी ठेकेदारी का काम करता है।


कुश- पहले एक विधायक के साथ रहता था। मोकामा का ही रहने वाला है और छोटे-मोटे ठेके लेता है।
विनायक सिंह- हाजीपुर का रहने वाला है और बोरिंग रोड पर रहता है। गोली चलाने और मारपीट मामले में जेल जा चुका है। नशे का आदी है और शराब का कारोबार करता है।
संदीप मुखिया- जगदेव पथ में रहता है और पटना में पार्किंग का ठेका लेता है। शादीशुदा है और मुखिया का चुनाव लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed