फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl's dead body found half buried on river bank in Bettiah, mother arrested in honor killing case

Bihar: बेतिया में नदी किनारे आधा गड़ा मिला किशोरी का शव, ऑनर किलिंग के मामले में आरोपी मां गिरफ्तार, पिता फरार

Thu, 20 Apr 2023 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार दोपहर में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे कोई लेने नहीं आया। इसके बाद स्थानीय लोग और चौकीदारों के जरिए शव की पहचान की गई। फिर चौकीदार उमाशंकर यादव के बयान पर मृत किशोरी के माता-पिता को आरोपी बनाते हुए हत्या कर साक्ष्य छुपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Girl's dead body found half buried on river bank in Bettiah, mother arrested in honor killing case
पुलिस ने नदी किनारे से बरामद किया था युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में लौरिया थाना पुलिस ने गोबरौरा गांव के चैना बाबा सरेह के पास से मिट्टी में मिले आधे गड़े शव की पहचान कर ली है। दरअसल, बीते 17 अप्रैल को लौरिया पुलिस ने सिकरहना नदी किनारे से जमीन में गाड़े गए एक किशोरी के शव को बरामद किया था। उसका पोस्टमार्टम मंगलवार को कराने के बाद पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई थी। हालांकि स्थानीय लोग और चौकीदारों शव की पहचान की है।

विज्ञापन


लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि मृत युवती की पहचान लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी मनोज महतो की 17 साल की बेटी कविता कुमारी के रूप में की गई है। घर वालों ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को नदी किनारे मिट्टी में गाड़ दिया था।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार दोपहर में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे कोई लेने नहीं आया। इसके बाद स्थानीय लोग और चौकीदारों के जरिए शव की पहचान की गई। फिर चौकीदार उमाशंकर यादव के बयान पर मृत किशोरी के माता-पिता को आरोपी बनाते हुए हत्या कर साक्ष्य छुपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार छापेमारी कर मृतका की मां को उसके पड़ोसी नथु चौधरी के घर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी कि हत्या क्यों की गई है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आरोपी पिता फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed