फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl hanged herself after her lover refused to marry her with the consent of both families

Bihar News: प्रेमिका घरवालों की रजामंदी से शादी करना चाहती थी और प्रेमी भागकर, न मानने पर युवती ने लगाई फांसी

Fri, 07 Jul 2023 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jul 2023 12:36 PM IST
सार

गोगरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, बेटी की मौत के बाद रोशनी की मां घोलटी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
Girl hanged herself after her lover refused to marry her with the consent of both families
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में एक युवती ने गुरुवार की शाम प्रेम प्रसंग में फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। घटना खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र की है। युवती की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के इमादपुर लातमबाड़ी निवासी घोलटी देवी की बेटी रोशनी कुमारी (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोशनी कुमारी का गांव के एक युवक गौतम कुमार के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन जब रोशनी ने शादी करने के लिए कहा तो लड़के ने घर से भागकर शादी करने की बात कही। लेकिन लड़की समाज के सामने दोनों परिवार की रजामंदी से शादी करना चाहती थी। ये बात लड़के को मंजूर नहीं थी। इसी बात से आहत होकर रोशनी कुमारी ने फांसी से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
विज्ञापन


मृतका रोशनी कुमारी की फाइल फोटो


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। गोगरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रोशनी के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद से रोशनी अपनी मां के साथ रहती थी। वहीं, रोशनी की मौत के बाद रोशनी की मां घोलटी देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed