फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh Attacks On Cm Nitish Kumar on Begusarai Firing Case

Bihar: 'घायल की जाति जाने सरकार, अपराधी हैं अब तक फरार', गिरिराज का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला

Thu, 15 Sep 2022 08:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Sep 2022 08:55 AM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा था कि अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखी जाए। लगता है कोई बड़ी साजिश हुई है। उन्होंने कहा था कि अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Giriraj Singh Attacks On Cm Nitish Kumar on Begusarai Firing Case
गिरिराज सिंह(फाइल) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में गोलीकांड के बाद सियासत गरमा गई है। पक्ष और विपक्ष दोनों नेताओं की तरफ से जुबानी जंग शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष के लोग जहां इसे साजिश बता रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इसी क्रम में भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह आज सुबह-सुबह ही ट्वीट कर नीतीश कुमार को अड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि ' घायल की जाति जाने सरकार, अपराधी हैं अब तक फरार, जय हो सुशासन की सरकार' वहीं इससे पहले भी एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि जंगलराज में एक विशेष समुदाय के लोगों को गोली मार दी जाए तो नीतीश बाबू को बहुत दर्द होता है... सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र को आम बिहारियों की जान की चिंता नहीं है। बता दें कि बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम को विभन्न स्थानों पर दो अपराधियों द्वारा 11 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने बताई थी घायलों की जाति
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा था कि अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखी जाए। लगता है कोई बड़ी साजिश हुई है। उन्होंने कहा था कि अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया। नीतीश  मैं तो कह ही रहा हूं एक बार हो गया तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है। नीतीश कुमार ने कहा कि मुसलमान के इलाके में हंगामा हुआ है। बता दें कि पुलिस घटना के 36 घंटे बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं तलाश पाई है।
विज्ञापन


कुर्सी के लालच में न जाने कितने घरों के चिराग बुझेंगे: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि कुर्सी के लालच में न जाने कितने घरों के चिराग बुझेंगे। टूटते उम्मीदों का बोझ कभी अपने कंधे पर उठाकर देखें नीतीश बाबू ..तभी दर्द महसूस होगा। चंदन कुमार के पैतृक गांव ठकुरीचक जाकर उन्हें कंधा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगूसराय में फायरिंग के 36 घंटे बाद भी नहीं मिला हत्यारों का सुराग
बेगूसराय में फायरिंग के 36 घंटे बाद भी  पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं तलाश पाई है। पुलिस ने  बुधवार की शाम संदिग्ध हत्यारों की तस्वीरें जारी की थी और इनाम की राशि की भी घोषणा की थी लेकिन अब तक कोई फायदा नहीं हुआ। 

सात पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार के बेगूसराय में फायरिंग मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए सात पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। हालांकि दोनों बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लग रहा है।

चार टीमों का गठन: पुलिस अधीक्षक
बेगूसराय के एसपी ने कहा कि हमने कल की घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है। टीमें पड़ोसी जिले के सभी संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही। सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिनसे हमें अहम जानकारियां मिली हैं।


अपराधी ने 11 लोगों पर बरसाई गोलियां
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम को विभन्न स्थानों पर दो अपराधियों द्वारा 11 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इस फायरिंग की घटना के पीछे दो बाइक सवार बदमाश हैं।  घटना को लेकर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना को अंजाम दिया। हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे जिले की नाकाबंदी की गई है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed