फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh asked Chief Minister Nitish Kumar resignation if his Ministers are not listening him

गिरिराज गरजे: मंत्री बात नहीं सुन रहे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कर रहे, इस्तीफा दे दें

Thu, 19 Jan 2023 09:07 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 19 Jan 2023 09:07 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार देर रात पटना पहुंचे। बिहार में कदम रखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया। कहा कि जिस राज्य में कोई मंत्री अपने मुख्यमंत्री की बात नहीं सुने, वहां तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
Giriraj Singh asked Chief Minister Nitish Kumar resignation if his Ministers are not listening him
गिरिराज सिंह ने बिहार पहुंचने पर मांगा नीतीश कुमार का इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में कदम रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल कोटे के मंत्रियों के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमजोर हो गए हैं। जिस राज्य में कोई मंत्री अपने मुख्यमंत्री की बात नहीं सुने, वहां तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने राजद कोटे के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग ही सेना पर सवाल उठा सकता है या सेना को कठघरे में खड़ा कर सकता है। सुरेंद्र यादव ने कहा था कि चुनाव आता है तो भाजपा सेना पर हमला करती है।

विज्ञापन


नीतीश की पीएम उम्मीदवारी पर कटाक्ष
बेगूसराय के फायर ब्रांड सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है और वह प्रधानमंत्री की कुर्सी का सपना देख रहे हैं। उस जगह सपना देख रहे हैं, जहां सब खुद को पीएम उम्मीदवार माने ही बैठे हैं। प्रधानमंत्री उम्मीदवारों की उस भीड़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत क्या है, यह केसीआर ने दिखा दी थी। केसीआर पटना आए तो नीतीश कुमार से उठ-बैठ करा रहे थे। बुधवार देर रात पटना एयरपोर्ट पर उतरे गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी का सपना पालने वाले लोग भटकते रह जाएंगे, लेकिन वह पद खाली नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों पर राज करते हैं और सेवक के रूप में उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है। गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार को पहले बिहार पर ध्यान देना चाहिए, जहां कुछ भी नियंत्रित नहीं रह गया है। जब उनके मंत्री ही उनके नियंत्रण में नहीं हैं तो बाकी शासन-व्यवस्था की बात ही बेकार है।
विज्ञापन


सम्राट बोले- धर्म-जाति के आधार पर बांट रही सरकार
बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी भी एयरपोर्ट से गिरिराज सिंह के साथ निकले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जातीय वैमनस्य को बढ़ावा दे रहे हैं और उनके मंत्री धर्म-जाति के आधार पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाने वाले मंत्रियों से मुख्यमंत्री को पूछना चाहिए कि रामचरितमानस पर विवाद कर अगड़ा-पिछड़ा की भावना भड़काने के पीछे क्या साजिश है? मुख्यमंत्री को लाचार होकर नहीं कहना चाहिए कि कह दिया है, हो रहा है। यहां तो उनके कहने का कोई असर ही नहीं पड़ रहा है। सुधाकर सिंह को नोटिस देना याद आता है और बच्चों के मन में अगड़ा-पिछड़ा भरने वाले शिक्षा मंत्री की शिक्षा पर मुख्यमंत्री को एतराज नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed