फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh annouced bihar bjp president samrat chaudhary as cm of bihar, yogi of bihar nitish kumar

Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंच से लगवाए नारे- सम्राट चौधरी बिहार का योगी है, मुख्यमंत्री हो

Tue, 02 May 2023 07:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 02 May 2023 07:55 PM IST
सार

मैं देख रहा हूं सम्राट चौधरी जिस दिन से अध्यक्ष बने हैं नारे लग रहे हैं सम्राट चौधरी बिहार का बिहार का बिहार का बिहार का। मैंने नहीं कहा आपने कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए इसलिए सम्राट चौधरी को आगे किया। 
 

विज्ञापन
Giriraj Singh annouced bihar bjp president samrat chaudhary as cm of bihar, yogi of bihar nitish kumar
बेगूसराय में सम्राट चौधरी और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"मैं देख रहा हूं सम्राट चौधरी जिस दिन से अध्यक्ष बने हैं, नारे लग रहे हैं सम्राट चौधरी बिहार का? बिहार का? बिहार का? बिहार का?” .....केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के लिए यह सवाल पूछते हुए नारे लगवाए। जवाब मिला- "योगी है" और "मुख्यमंत्री हो”। गिरिराज सिंह के इस अंदाज की चर्चा तेजी से होने लगी है। क्योंकि, इससे पहले सम्राट चौधरी को बिहार का योगी बताने वाला पोस्टर तो लगा था, लेकिन किसी बड़े नेता ने ऐसी बात नहीं कही थी। मंगलवार को गिरिराज सिंह ने भाजपा के स्थानीय विधायकों, राज्यसभा सांसद और संगठन के तमाम नेताओं की उपस्थिति में यह नारेबाजी कराई। उन्होंने कहा कि "यह मैंने नहीं कहा। आपने कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए और सम्राट चौधरी का नाम आप ही ले रहे हैं।"
विज्ञापन

Giriraj Singh annouced bihar bjp president samrat chaudhary as cm of bihar, yogi of bihar nitish kumar
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज ने मोदी जैसा भी बताया दिया
एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बेगूसराय के प्रवेश द्वार सिमरिया से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम सम्राट चौधरी के साथ चलता रहा। बेगूसराय के टाउन हॉल में पार्टी ने बड़ा कार्यक्रम रखा था। यहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुले मंच से कहा कि आज बिहार की जनता बिहार में योगी जैसे मुख्यमंत्री की मांग कर रही है और इसके लिए बिहार की जनता ने ही सम्राट चौधरी को नामित किया है। गिरिराज सिंह के इस संबोधन पर कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं और गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन जनता ने उन्हें वर्ष 2012 से ही भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कबूल कर लिया था। बिहार में भी वही छवि सम्राट चौधरी में देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Giriraj Singh annouced bihar bjp president samrat chaudhary as cm of bihar, yogi of bihar nitish kumar
बेगूसराय में सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सम्राट बोले- नीतीश को पीएम बनने का कीड़ा काटता है
सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यदि भाजपा की सरकार बिहार में आती है तो बिहार में कभी दंगे नहीं होंगे और लोग भेदभाव मिटाकर रहेंगे। भले ही वर्तमान सरकार के द्वारा तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही हो, लेकिन जनता सब समझती है और आने वाले दिनों में जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को जब-जब प्रधानमंत्री बनने के कीटाणु ने अपना शिकार बनाया है, तब तब उन्हें मुंह की खानी पड़ी है और एक बार फिर वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। 
विज्ञापन

Giriraj Singh annouced bihar bjp president samrat chaudhary as cm of bihar, yogi of bihar nitish kumar
बेगूसराय पहुंचे सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
शराबबंदी से जदयू का प्राइवेट राजस्व बढ़ रहा
शराबबंदी कानून को आड़े हाथों लेते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा भी शराबबंदी कानून का समर्थन करती है, लेकिन बिहार में जिस तरह की शराबबंदी है वह कतई कबूल नहीं की जा सकती है। आज शराबबंदी की आड़ में जदयू अपना प्राइवेट राजस्व बढ़ा रहा है। जिस वक्त सर्वप्रथम नीतीश कुमार की सरकार बनी थी, उस वक्त पूरे बिहार में शराब की दुकानों की संख्या 900 थी। वर्ष 2015 आते-आते यह 12 हजार के करीब पहुंच गई। नीतीश कुमार की सरकार ने पहले घर-घर शराब पहुंचाने और पूरे बिहार को शराबी बनाने का काम किया और बाद में शराबबंदी कानून लगाकर अपना तथा अपने अफसरों का राजस्व बढ़ाने का काम किया। जनता सब कुछ समझ रही है और आने वाले दिनों में इसका जवाब दिया जाएगा। नैतिकता के तौर पर देखा जाए तो यदि बिहार में एक बोतल शराब मिलती है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed