फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Wife shot dead in case related to illicit relationship and dispute, accused husband absconding

Bihar News : पिता की दूसरी पत्नी से संबंध, अपनी बीवी की हत्या! बच्चे बोले- पापा बीच रात में घर से भागे

Wed, 22 Oct 2025 01:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 01:00 PM IST
सार

बिहार के गया जी जिले के अतरी प्रखंड के सीढ पंचायत में बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय महिला रीना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका टेउसा बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी जब सुनसान रास्ते में वारदात हुई।

विज्ञापन
Wife shot dead in case related to illicit relationship and dispute, accused husband absconding
मौके पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गयाजी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या और लूट जैसी घटनाएं घट रही हैं, जबकि पुलिस बेखबर नजर आ रही है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह अतरी प्रखंड के सीढ पंचायत में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

पुलिस ने सीढ गांव जाने वाली सुनसान सड़क के किनारे से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान सीढ गांव निवासी सत्येन्द्र ठाकुर के पुत्र श्याम ठाकुर की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। रीना देवी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की शाम रीना देवी टेउसा बाजार में सामान खरीदने गई थीं। देर रात घर लौटते समय उनकी हत्या कर दी गई। गांव वालों और मृतका के बेटे ने हत्या का आरोप पति श्याम ठाकुर पर लगाया है।

विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते पति ने सुनसान रास्ते में गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना पुलिस और नीमचक बथानी अनुमंडल के डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी पति की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। मृतका के बेटे शिवम कुमार ने बताया, “पापा दोपहर बाद मां को बाजार ले गए थे। रात करीब नौ बजे वह अकेले घर लौटे। जब हमने पूछा कि मम्मी कहां हैं, तो बोले कि वह पहले आ गई हैं। फिर कहा कि वह आ रही हैं। थोड़ी देर बाद बोले कि चलो तुम्हें रात में नानी घर छोड़ दूं, लेकिन हमने मना कर दिया। रात करीब दो से तीन बजे के बीच पापा घर से भाग गए।”


 

ये भी पढ़ें: Bihar Election: ‘माउंटेन मैन’ के बेटे ने कहा- राहुल गांधी ने आश्वासन के बावजूद नहीं मिला कांग्रेस का टिकट

गांव वालों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दो बार पंचायत भी हो चुकी थी। इसके बावजूद मामला सुलझ नहीं सका। विवाद का कारण पति का अपनी सौतेली मां से अवैध संबंध बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, श्याम ठाकुर की मां का देहांत पहले ही हो चुका था। उसके पिता ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी, और श्याम ठाकुर के अपनी सौतेली मां से संबंध थे। डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद है। पूर्व में भी पंचायत हुई थी। महिला को नजदीक से पीठ में गोली मारी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed