फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Two real brothers involved in liquor business arrested in gaya

Gaya Crime: शराब के धंधे में जुटे दो सगे भाई गिरफ्तार, ट्रेन से शराब लाकर करते थे आपूर्ति; ऐसे हुई कार्रवाई

Thu, 16 May 2024 12:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 May 2024 12:45 PM IST
सार

Gaya Crime: शराब तस्करी में मुनाफा कमाने के लिए दो सहोदर भाई लग गए थे। दोनों भाई कोलकाता से शराब लेकर ट्रेन से चलते और गंतव्य स्थान तक आपूर्ति करा दिया करते है, लेकिन गया रेल थाना की पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दोनों भाइयों को ट्रेन से शराब लेकर आते वक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Two real brothers involved in liquor business arrested in gaya
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों गया आने वाली ट्रेनों व जंक्शन पर आरपीएफ और राजकीय रेल पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश और रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान दो शराब तस्कर को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


इस संबंध में रेल पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार व आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 12381 अप कोलकाता-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से तस्कर शराब लेकर चल रहा है। गया जंक्शन पर जब ट्रेन पहुंची तो छापेमारी की गई। जिसमें 72 केन बीयर (750 एमएल) बरामद किया गया। शराब तस्कर दोनों सहोदर भाई है। एक का नाम राहुल वर्णवाल और दूसरे का नाम मुकेश वर्णवाल है। जिनके पिता का नाम स्व. सुरेन्द्र वर्णवाल है। उन्होंने बताया दोनों हरिपुर पश्चिम बंगाल के रहने वाला है। उन्होंने उत्पाद अधिनियम के तहत कांड आंकित कर दोनों को न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed