फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Two-day election related training program organized in Jehanabad

Bihar: जहानाबाद में निर्वाचन से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, 11 प्रशिक्षु आईएएस को दिया प्रशिक्षण

Thu, 16 May 2024 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 May 2024 12:59 PM IST
सार

Bihar: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) गया में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023) बैच के 11 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों को जहानाबाद जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के नेतृत्व में 15 मई 2024 को प्रशिक्षण हेतु नामित पदाधिकारी अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार द्वारा जहानाबाद जिले में हो रहे निर्वाचन से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Two-day election related training program organized in Jehanabad
जहानाबाद में निर्वाचन से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच द्वारा सर्व प्रथम प्रशिक्षण में आयें भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023) बैच के 11 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों का जिला अतिथि गृह में स्वागत किया गया। अतिथि गृह के सभा कक्ष में पदाधिकारियों को निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक गोपालकृष्णन के. तथा निर्वाचन पुलिस प्रेक्षक धर्मेन्द्र शर्मा से परिचय कराया गया।

विज्ञापन

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच ने बताया कि आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी , जहानाबाद के निर्देशानुसार बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) गया में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023) बैंच के 11 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों को जहानाबाद जिले में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर चल रहे कोषांग यथा जिला संयुक्त नियंत्रण कक्ष ( मतदाता हेल्पलाइन , व्यय अनुश्रवण कॉल सेंटर तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष), VVT और VST कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग एवं एकल खिड़की से संबंधित जानकारी दी गई।

विज्ञापन

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच द्वारा  बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023) बैंच के 11 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों का जहानाबाद जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित  है, जिसमें आज दिनांक 15 मई, 2024 को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में  जिला संयुक्त नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता शिल्पी आनंद द्वारा जिला संपर्क केंद्र सह मतदाता हेल्पलाइन 1950 के संचालन के संबंध में जानकारी दो गई।  साथ ही यह भी बताया गया कि मतदाता द्वारा किस प्रकार हेल्पलाइन 1950 की सहायता से मतदाता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा किस प्रकार उन शिकायतों का निष्पादन किया जाता है। पुलिस नियंत्रण कक्ष के संदर्भ संजय कुमार नोडल पदाधिकारी द्वारा CAPF के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।

VVT की नोडल पदाधिकारी रश्मि सिंह द्वारा कोषांग के कार्यों के बारे में बताया गया। एकल खिड़की कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि एकल खिड़की जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनुमंडल स्तर पर बनाया गया है, इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने गतिविधियों के संचालन हेतु अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सुविधा पोर्टल के बारे में बताया गया। सामग्री प्रबंधन कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी वन्दना कुमारी द्वारा मतदान कार्य में मतदान केंद्र हेतु आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता, विभागीय जांच ने बताया कि आज बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) गया में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023) बैंच के 11 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों में गरीमा लोहिया, तुषार कुमार, प्रतीक्षा सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, कृति मिश्रा, अकांक्षा आनंद, प्रदुम्न सिंह यादव, अंजली शर्मा,  रोहित कर्दम, शिप्रा विजयकुमार चौधरी, एवं  नेहा कुमारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण उपरांत सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। अंत में अपर समाहर्ता , विभागीय जांच द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed