फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Supporters of two political parties clash during voting in Nawada Bihar Assembly Elections 2025 Police

Bihar Election: नवादा में मतदान के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में झड़प, स्थिति नियंत्रण में

Tue, 11 Nov 2025 11:27 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 11:27 AM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: नवादा में मतदान के अंतिम चरण के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच एक मामूली झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालातों को काबू में किया है। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन
Supporters of two political parties clash during voting in Nawada Bihar Assembly Elections 2025 Police
फाइल फोटो जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र में मंगलवार को मतदान के अंतिम चरण के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच एक मामूली झड़प हो गई। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने पीटीआई से बातचीत में बताया, “वारिसलीगंज क्षेत्र में मतदान केंद्र से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। संबंधित अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।”

विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में लगे किसी सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने की अफवाह पूरी तरह झूठी है। उन्होंने कहा, “जो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है वह एक निजी वाहन है, उसका चुनावी ड्यूटी से कोई संबंध नहीं है।”

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 14.55 फीसदी वोटिंग, इन बूथों में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस बीच, झड़प का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते सुना जा सकता है कि उसे एक खास पार्टी को वोट न देने के कारण प्रतिद्वंद्वियों ने पीटा। हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।


बता दें कि बिहार की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक लगभग 3.7 करोड़ मतदाताओं में से 14.55 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed