{"_id":"6645c37bd22dc950470eae67","slug":"satta-ka-sangram-in-jehanabad-tomorrow-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha 2024: कल जहानाबाद में सत्ता का संग्राम; जनता के मुद्दों और सवालों का जवाब देंगे राजनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha 2024: कल जहानाबाद में सत्ता का संग्राम; जनता के मुद्दों और सवालों का जवाब देंगे राजनेता
Thu, 16 May 2024 01:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 16 May 2024 01:57 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ कल शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखेंगे। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है, जो कल 17 मई यानी शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा सीट का नाम- जहानाबाद
तारीख- 17 मई
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास
संवादादाता का नाम : पंकज कुमार
मोबाइलः 943 1271 315
2. सुबह 10:00 बजे
युवाओं से बात
स्थान : मलहचक मोड़
संवादादाता का नाम : पंकज कुमार
मोबाइलः 943 1271 315
3. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : अंबेडकर चौक के पास
संवादादाता का नाम : पंकज कुमार
मोबाइलः 943 1271 315