{"_id":"627ee30bae804e3a2018bd4c","slug":"resolution-passed-unanimously-to-rename-gaya-as-gayaji-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गया का नाम गयाजी रखने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, भारत सरकार को दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: गया का नाम गयाजी रखने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, भारत सरकार को दिया आवेदन
Sat, 14 May 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 May 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
गया नगर निगम के उप मेयर मोहन श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जगहों के नाम बदलने की चर्चा काफी गर्म है। इस बीच गया नगर निगम के उप मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गया का नाम 'गयाजी' रखने को लेकर नगर निगम ने प्रस्ताव पास करके सर्वसम्मति से राज्य और भारत सरकार को आवेदन दिया है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में गया का नाम बदलकर गयाजी नामकरण करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था।इस बैठक की अध्यक्षता मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और संचालन नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने की थी।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा यह था अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर है। सनातन धर्म में गया का काफी महत्व है। यहां भगवान श्रीहरि विष्णु स्वयं विराजमान हैं। वहीं बोधगया में महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली है। मोक्ष भूमि होने के कारण देश-विदेश से पिंडदानी पिंडदान को लेकर आते है।
विज्ञापन