फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   rajauli cm visit dm inspection helipad floating power plant industrial center

Bihar: रजौली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने का किया निरीक्षण

Thu, 11 Dec 2025 07:51 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 07:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री फ्लोटिंग पावर प्लांट की तकनीक और क्षमता की समीक्षा करेंगे तथा औद्योगिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई दिशा देगा।

विज्ञापन
rajauli cm visit dm inspection helipad floating power plant industrial center
रजौली में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजौली प्रखंड में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को होने वाले दौरे से पहले गुरुवार को जिलाधिकारी ने हरदिया पंचायत के चिरैला विद्यालय परिसर, फुलवरिया डैम और आसपास के क्षेत्रों में चल रही तैयारियों व विकास योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का आगमन चिरैला विद्यालय मैदान में हेलिकॉप्टर से होना है, जिसके लिए हेलीपैड का निर्माण तेजी से जारी है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले चिरैला विद्यालय पहुंचे और हेलीपैड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फुलवरिया डैम स्थित पानी की सतह पर बनाए गए सौर ऊर्जा आधारित फ्लोटिंग पावर प्लांट का अवलोकन किया। यह आधुनिक परियोजना जिले में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री मौके पर इस प्लांट की तकनीक, उत्पादन क्षमता और इसे संभावित पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेंगे।
विज्ञापन


कृषि विभाग की भूमि पर बनेगा डिग्री कॉलेज

जिलाधिकारी ने बहादुरपुर स्थित कारीगांव कृषि विभाग केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की पिछली प्रगति यात्रा के दौरान यहां कृषि विभाग की खाली भूमि पर डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई थी। डीएम ने कॉलेज निर्माण के लिए उपलब्ध जमीन की स्थिति का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को कागजी प्रक्रिया एवं स्थल जांच जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण


नए औद्योगिक केंद्र की तैयारी तेज

इसी क्रम में भड़रा में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया गया। यहां उद्योगों की स्थापना की तैयारी चल रही है और मुख्यमंत्री इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी ने स्थल विकास, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण

प्रशासन का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई गति देगा। सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान रजौली विधायक विमल राजवंशी भी जिलाधिकारी के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे रजौली क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed