फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   ota gaya 207 cadets indian army passing out parade

Bihar: गया ओटीए से 207 नौनिहाल बने भारतीय सेना के नए प्रहरी, छह सितंबर को होगी पासिंग आउट परेड

Mon, 01 Sep 2025 02:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

छह सितंबर को गया जी के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित होगी। इस परेड में 207 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे, जिनमें 23 महिला और 184 पुरुष कैडेट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
ota gaya 207 cadets indian army passing out parade
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह सितंबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया जी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड में 207 कैडेट्स अंतिम पग रख भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे। इनमें 23 महिला और 184 पुरुष कैडेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 2 सितंबर को ओटीए परिसर में कमांडेंट अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा। वहीं परेड की पूर्व संध्या पर पहली बार गौरव पदक सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश सेवा के लिए अपने नौनिहालों को समर्पित करने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। यह परंपरा भारत सरकार के निर्देश पर शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता होंगे। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में हुई पिछली पासिंग आउट परेड में 18 महिला कैडेट्स कमीशन पाकर भारतीय सेना का हिस्सा बनी थीं। पहले ओटीए गया जी में टेक्निकल एंट्री स्कीम और स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया जाता था, जबकि वर्तमान में यहां एसएससी टेक्निकल महिला एवं पुरुष कैडेट्स को ट्रेनिंग मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed