फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada News: Wife had observed Teej fast for her husband's long life, but his body reached home

Bihar News: पत्नी ने पति की दीर्घायु के लिए किया था तीज का व्रत, पर घर पहुंचा उसका शव, परिजनों में कोहराम

Sat, 07 Sep 2024 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

Nawada News: नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति करंट लगने के बाद जख्मी हो गया था और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nawada News: Wife had observed Teej fast for her husband's long life, but his body reached home
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में एक 42 वर्षीय शख्स की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना की खबर मिलने के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के दियौरा गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही गणेश दत्त शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश दत्त की पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर हरतालिका तीज का व्रत रखा था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके लिए शुक्रवार का दिन जिंदगी भर के लिए दुख का दिन साबित होगा। एक तरफ पत्नी पूजा करने में जुटी थी तो दूसरी तरफ पति का शव दरवाजे पर पहुंचा। उसके बाद पूरा परिवार बिलख-बिलख को रो पड़ा।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गणेश दत्त किसान का काम करता था और खेत में काम करने के लिए जा रहा था। तभी बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसके बाद उसे जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दरअसल, पति की लंबी आयु के लिए पत्नी द्वारा तीज का व्रत रखा गया था। लेकिन अचानक पति की मौत की खबर के बाद पत्नी की हालत खराब हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इधर, मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति करंट लगने के बाद जख्मी हो गया था और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed