{"_id":"670e916e57e9178df801992e","slug":"nawada-bhojpuri-singer-anupama-yadav-abused-and-assaulted-fir-registered-many-people-including-chief-named-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नवादा में भोजपुरी गायिका से अभद्रता और मारपीट, FIR दर्ज; मुखिया समेत कई नामजद, अनुपमा पर भी SC\/ST केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नवादा में भोजपुरी गायिका से अभद्रता और मारपीट, FIR दर्ज; मुखिया समेत कई नामजद, अनुपमा पर भी SC/ST केस
Tue, 15 Oct 2024 09:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:30 PM IST
सार
Nawada News: भोजपुरी गायिका और आरोपी दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि दोनों पक्षों के बयान और सबूतों की जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव पर भी मामला दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले के वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के नारोमुरार गांव में आयोजित दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अनुपमा यादव ने वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कुटरी पंचायत के मुखिया अभिनव आनंद समेत पूजा समिति के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
कपड़े फाड़ने और चेन छीनने का भी आरोप
जानकारी के अनुसार, अनुपमा यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कार्यक्रम के बाद लौटने के समय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़े गए और उनके सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में उनके गले की चेन छीन ली गई और उनके वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया। अनुपमा ने बताया कि यह कार्यक्रम 31 अगस्त 2024 को बुक किया गया था और 15 अक्तूबर को यह समाप्त हुआ। जब वह कार्यक्रम समाप्त कर लौट रही थीं, तब यह घटना घटी।
विज्ञापन
मुखिया ने खारिज किए सभी आरोप
वहीं, मुखिया अभिनव आनंद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि कलाकार अनुपमा यादव निर्धारित समय से बहुत देर से आईं और केवल साढ़े तीन घंटे में दो-तीन गीत गाने के बाद थकान का हवाला देते हुए कार्यक्रम बंद कर दिया। इस कारण दर्शक उग्र हो गए और उन्होंने दर्शकों को शांत करने का प्रयास किया। मुखिया ने यह भी कहा कि उन्होंने कलाकारों को सुरक्षित उनके वाहन तक पहुंचाने की कोशिश की, बावजूद इसके उन्हें आरोपी बनाया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
अनुपमा यादव पर भी मामला दर्ज
वहीं, दूसरी तरफ अनुपमा यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ भी एक मामला दर्ज हुआ है। स्थानीय निवासी वरुण पासवान ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान अनुपमा यादव और उनके सहयोगियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट की। वरुण पासवान ने इस घटना की शिकायत एससी-एसटी थाना नवादा में दर्ज कराई है। वरुण पासवान का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि दोनों पक्षों के बयान और सबूतों की जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।