फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Mother and child admitted under wrong name and address in ANMMCH Gaya, family members disappear, woman died

Bihar: मां मर गई, घरवालों ने तोड़ा नाता; अस्पताल के कर्मचारियों में अपनों को तलाश रहा पांच साल का बच्चा

Tue, 03 Oct 2023 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Oct 2023 01:28 PM IST
सार

Bihar News: अस्पताल के अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे की सूचना संबंधित थाने को दी गई है। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए एक नर्सिंग स्टाफ के साथ भेजा गया है। परिजनों के मिलने पर उसे सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Mother and child admitted under wrong name and address in ANMMCH Gaya, family members disappear, woman died
सर से मां का साया उठने के बाद अकेला हुआ पांच साल का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में पांच साल के बच्चे को मां छोड़कर चली गई। लेकिन, बच्चे को मां की मौत का गम नहीं है। बच्चे के अंतिम सहारे के जाने के बाद उसका बसेरा कहां होगा, इसकी चिंता अस्पताल के कर्मियों में अधिक दिख रही है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के नर्सिंग रूम में बच्चा किसके यहां रहेगा, इसका फैसला किया जा रहा था। दूसरी ओर, अस्पताल प्रशासन और मगध मेडिकल थाना पुलिस बच्चे की मां का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हुए थे।

विज्ञापन


गलत नाम-पता लिखवाकर परिजनों ने अस्पताल में कराया था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले गंभीर हालत में एक महिला और बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया। उस वक्त परिजनों ने महिला का नाम जयमंती देवी, पति अनिल कुमार, गांव चंद्रशेखर नगर, थाना टिकारी लिखवाया। बीते दिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे की जिम्मेदारी देने के लिए परिजनों को खोजा गया तो नाम और पता दोनों गलत निकले। हालांकि बच्चा अपना नाम भी सही से नहीं बता पा रहा था
विज्ञापन


परिजनों का हो रहा है इंतजार
महिला की मौत के बाद एक नर्स बच्चे को अपने साथ ले गई। उसके बाद बच्चे को अस्पताल लेकर चली आई। ताकि बच्चे के परिजन आएं और उसे लेकर जा सकें। बच्चा मां की मौत से पूरी तरह अनजान है। अस्पताल कर्मियों के साथ बच्चे ने रिश्ता भी कायम कर लिया। किसी को दादी, किसी को मम्मी और किसी को चाची और भैया आदि कहने लगा। उसकी हर मांग को पूरा करने में अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ जुटा रहा। दूसरी ओर उसकी मां के अंतिम संस्कार के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। उसी दौरान बच्चा अपने रहने की जगह नर्सिंग स्टाफ के बीच तलाश रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की हो रही है तलाश
हालांकि अस्पताल के अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे की सूचना संबंधित थाने को दी गई है। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए एक नर्सिंग स्टाफ के साथ भेजा गया है। परिजनों के मिलने पर उसे सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती के दौरान नाम और पता गलत लिखवाया गया। इसलिए खोजने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed