फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   man dies after being crushed by tractor, family members get angry and block the road

Bihar News: ट्रैक्टर से कुचलने पर अधेड़ की मौत, परिजन सड़क जाम कर हुए आक्रोशित

Sat, 17 May 2025 09:12 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 17 May 2025 09:12 AM IST
सार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना इलाके में शुक्रवार शाम एक दुखद सड़क हादसा हुआ। इसमें 55 साल के एक आदमी की मौत हो गई। यह हादसा गोपालवाद गांव के पास हुआ।
 

विज्ञापन
man dies after being crushed by tractor, family members get angry and block the road
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना इलाके में शुक्रवार शाम एक दुखद सड़क हादसा हुआ। इसमें 55 साल के एक आदमी की मौत हो गई। यह हादसा गोपालवाद गांव के पास हुआ। यहां मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक का नाम लक्ष्मी महतो है, जो सरमेरा थाना क्षेत्र के मसुमा गांव के रहने वाले थे। वे स्वर्गीय लखन महतो के पुत्र थे। परिवार ने बताया कि लक्ष्मी महतो अपने पोते-पोतियों से मिलने पटना जिले के भदौर थाना इलाके से अपने गांव वापस आ रहे थे। जब वे गोपालवाद के पास वाहन से उतरे और पैदल अपने गांव जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा-सरमेरा टू-लेन मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद सरमेरा के बीडीओ ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुःख की बात यह है कि इसी वर्ष फरवरी में लक्ष्मी महतो के बड़े बेटे की भी एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। लक्ष्मी महतो खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें से एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अविवाहित हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  4415 करोड़ रुपये की यह परियोजना बाढ़ की समस्या से निपटने में करेगी मदद, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीण और परिजन मुआवजा मांगते हुए बिहटा-सरमेरा टू-लेन रोड पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस वहां पहुंची और स्थिति को संभाला।

इस घटना के बाद सरमेरा के बीडीओ ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी साल फरवरी में लक्ष्मी महतो के बड़े बेटे की भी एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लक्ष्मी महतो खेती-बाड़ी करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें से एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी शादीशुदा नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed