फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Lok Sabha Polls: Tejashwi Yadav says We have come to talk about issue, not about Modi ji; Taunt on CM Nitish

Lok Sabha Chunav: तेजस्वी यादव बोले- हम मुद्दे की बात करने आए हैं, मोदी जी की नहीं; सीएम नीतीश पर कसा तंज

Sat, 13 Apr 2024 06:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराचट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराचट्टी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

Lok Sabha Polls: राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’। खाली झूठ पर झूठ बोल देंगे, ऐसा झूठा बोलेंगे कि गोबर को भी हलुआ बनाकर के परोस देंगे, ये है मोदी जी का झूठ। आंख फोड़ देंगे फिर चश्मा दे देंगे और बोलेंगे कि देखो हमने जो है चश्मा देने का काम किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls: Tejashwi Yadav says We have come to talk about issue, not about Modi ji; Taunt on CM Nitish
बाराचट्टी में रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की गया लोकसभा क्षेत्र के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा की। इससे पहले बाराचट्टी में ही सीएम नीतीश कुमार ने भी चुनावी सभा की थी। तेजस्वी यादव ने अपनी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम मुद्दे की बात करने आए हैं, मोदी जी की नहीं। मुद्दा क्या है रे भाई, सबसे बड़ा दुश्मन क्या है। बेरोजगारी है कि नहीं है।

विज्ञापन

 
राजद नेता ने सभा में बेरोजगारी का जिक्र करते हुए पूछा कि कितना नौजवान बेरोजगार है। कितने लोगों का ब्याह नहीं हो पाया है। ये बताओ कितने लोगों के पास डिग्री होते हुए भी नौकरी नहीं है। ये बताओ बेरोजगारी हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि माता-पिता पेट काटकर के मजदूरी करके दिन-रात खेत में कड़ी धूप में काम करते हैं। ताकि बाल-बच्चे पढ़ लें, डिग्री ले ले और नौकरी मिल जाए। बुढ़ापे में बच्चा जो है सहारा बने। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस पर बीजेपी के लोग, मोदी जी के लोग बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि असली दुश्मन बेरोजगारी के साथ, गरीबी है। गरीबी के साथ-साथ महंगाई है। असली मुद्दा होना चाहिए शिक्षा, चिकित्सा, पढ़ाई, दवाई और सिंचाई। उन्होंने कहा कि सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार आए, ताकि आपका दुःख-दर्द जो है उसको देखने का काम करे। आपके गांव का विकास करे, आगे ले जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: Tejashwi Yadav says We have come to talk about issue, not about Modi ji; Taunt on CM Nitish
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, लेकिन ये लोग विकास की बात नहीं करते हैं। 10 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तो 17 साल से बिहार में डबल इंजन की सरकार है। केवल 17 महीना छोड़ दें तो लगातार गया संसदीय क्षेत्र से एनडीए के ही एमपी जीतते आए हैं। लेकिन आप लोग बताइए कि बाराचट्टी से भी विधायक एनडीए से हैं। लेकिन आपके गांव में इन लोगों ने क्या किया। क्यों नहीं बेरोजगारी हटाई, क्यों नहीं आपके जिला प्रखंड कार्यालय में कारखाना लगाया, क्यों नहीं महंगाई कम की, क्यों नहीं शिक्षा और चिकित्सा को बेहतर किया। एक काम नहीं किया है।

Lok Sabha Polls: Tejashwi Yadav says We have come to talk about issue, not about Modi ji; Taunt on CM Nitish
बाराचट्टी में रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी ने कहा कि आज आप लोगों के लिए खुश-खबरी लाए हैं। आज हम लोग परिवर्तन पत्र लाए हैं। 2024 के चुनाव में 24 जन वचन लाए हैं। आज हम लोगों ने प्राण लिया है कि अगर इंडिया अलायंस की आप सरकार बनाते हैं तो पूरे देश में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी हम लोग देने का काम करेंगे। जितने गरीब परिवार हैं उनको प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने का काम करेंगे, बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देंगे, एक संसदीय क्षेत्र में चार हजार करोड़ रुपये देने का काम करेंगे, दो सौ यूनिट फ्री बिजली, पांच-पांच हवाई अड्डा देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’ खाली झूठ पर झूठ बोल देंगे। ऐसा झूठा बोलेंगे कि गोबर को भी हलुआ बनाकर के परोस देंगे, ये है मोदी जी का झूठ। आंख फोड़ देंगे फिर चश्मा दे देंगे और बोलेंगे कि देखो हमने जो है चश्मा देने का काम किया। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने मंच से मोदी जी के लिए एक गाना गाया कि ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो। रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, रोज-रोज मोदी जी तुम झूठ बोलोगे। जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे, अरे तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो।’

Lok Sabha Polls: Tejashwi Yadav says We have come to talk about issue, not about Modi ji; Taunt on CM Nitish
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वहीं, राजद नेता ने सीएम नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि मोदी जी ने तो हमारे चाचा जी के डीएनए को भी गली दी। जब डीएनए की गाली दी गई तो हमारे चाचा नीतीश जी नाखून और बाल कटवा-कटवा कर भेजते थे दिल्ली कि चेक करवा लीजिए डीएनए बिहारी का ठीक है कि नहीं। लेकिन वही नीतीश जी क्या हो गया रे भाई, पैर छू रहे हैं नीतीश जी मोदी जी के नवादा। देखा नहीं गया हमसे बुजुर्ग आदमी हैं, खैर कोई बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed