फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram in Gaya, Discussion with youth

Satta Ka Sangram: गया के युवा बोले- हम काम मांग रहे, विकास नहीं तो वोट नहीं; मोदी जी रोजगार के नाम पर जीरो हैं

Tue, 16 Apr 2024 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को बिहार के गया में युवाओं के बीच पहुंचा। जहां युवाओं ने अपने मुद्दों की बात की। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024: Satta Ka Sangram in Gaya, Discussion with youth
गया में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को बिहार के गया में पहुंचा। यहां हमने युवाओं से चर्चा में नई पीढ़ी के मुद्दों को समझने की कोशिश की। इस दौरान युवाओं ने अपने मुद्दों को बताया कि वे किस बात को लेकर किसी राजनीतिक पार्टी को सरकार में भेजना चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

'रोजगार पर कुछ नहीं बोलते हैं मोदी जी, युवाओं में असंतोष'
गया में पीएम मोदी की रैली से आए कुछ युवाओं में से एक ने कहा कि भाषण में संविधान पर बात की है मोदी जी ने, लेकिन रोजगार पर कुछ नहीं बोले हैं। रोजगार पर बोलना चाहिए था, क्योंकि सभी युवा रोजगार न होने से त्रस्त हैं। रोजगार के मुद्दे पर मोदी जी कुछ नहीं बोलते हैं। इससे युवाओं में बहुत असंतोष की भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


'मोदी है तो शैतान को मुश्किल है'
वहीं, एक अन्य युवा जो राम मंदिर की प्रतिकृति लेकर चल रहे थे, ने कहा कि मैं देश का युवा हूं। हमारी सोच इनसे (राम से) मिली है, देश के गद्दारों से नहीं। हमारे दस साल में जो विकास हुआ है वो पूरा देश जान रहा है। उन्होंन कहा कि हम ही नहीं शैतान भी जान रहा है कि मोदी है तो मुश्किल है। आतंकवादी लोगों को मुश्किल है। बेरोजगार जाकर जुआ खेलेगा। हम भी बेरोजगार हैं, कोई नौकरी नहीं है लेकिन फिर महीना के एक लाख रुपये कमाते हैं। मैं एक सिविल कांट्रैक्टर हूं। उन्होंने कहा कि वैकेंसी रहेगी तब न सरकार नौकरी देगी।  

'एक भी भाषण में रोजगार की बात नहीं करते हैं मोदी जी'
एक अन्य युवा ने कहा कि आज तक कभी मोदी जी बोले नहीं कि रोजगार देंगे। तीस साल के युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं तो बिहार में हैं। अभी तक वैकेंसी के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं। अब इनको हटाया जाए। एक भी भाषण में रोजगार की बात नहीं करते हैं और कहते हैं वोट दीजिए, वोट दीजिए... इनको किस मुद्दे पर वोट दिया जाए बोलिए।

'पढ़ने वाला लड़का चांद पर पहुंच रहा है'
इसी दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि जो पढ़ने वाला लड़का है, वो चंद्रयान पर पहुंच रहा है। ऐसी व्यवस्था मोदी जी ने की है। जो पढ़ रहा है उसे नौकरी भी मिलेगी। मोदी जी देश को विश्वगुरु की श्रेणी में डालेंगे मोदी जी। पढ़ने वाले लड़के को सर्वदा नौकरी मिली है और मिलती रहेगी। पढ़े लिखे बेरोजगारों के लिए समाधान निकाला जा रहा है। कितना एम्स खुल रहे हैं, कितना पॉलिटेक्नीक खुल रहे हैं, कितना आईटीआई खुल रहा है। वहीं, एक पॉलिटेक्नीक का अध्ययन किए हुए युवा ने कहा कि हम पॉलिटेक्नीक करके बेरोजगार हैं। मोदी जी साल में दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। दस साल हो गए, मात्र सात लाख लोगों को रोजगार दिया है।

'धरातल पर देखिए कहीं रोजगार नहीं है'
कुछ युवाओं ने कहा कि आज हम युवा एमए करके बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन मोदी जी एक बार भी रोजगार की बात नहीं करते। हम यूथ के लिए सबसे इंपोर्टेंट क्या है, रोजगार है। रोजगार के ऊपर उन्होंने (पीएम मोदी) एक शब्द नहीं बोला है आज। पहले मोदी रोजगार के ऊपर वोट लेते थे, आज एक शब्द नहीं बोला। आप धरातल पर देखिए कहीं रोजगार नहीं है। बोलने से थोड़े न होता है। कितना रोजगार दिया है इन्होंने, पिछले पांच वर्षों में रेलवे में एक भी बहाली नहीं आई है और जो आई है उसका सही से अब तक प्रोसेस खत्म नहीं हुआ है। बिहार पुलिस का एग्जाम कैंसिल हुआ, उसकी अभी तक डेट नहीं आई है।


'मोदीजी रोजगार के नाम पर जीरो हैं'
युवाओं ने कहा कि मोदी जी सिर्फ धर्म की बात करते हैं, रोजगार की नहीं। हमें उनसे यही उम्मीद है कि रोजगार की बात करेंगे और देंगे भी। बाकी पार्टियों से भी यही उम्मीद है। अगर ऐसा नहीं है तो रेहड़ी लगाएंगे और क्या करेंगे। मोदी जी सब चीज में ठीक हैं, सिर्फ रोजगार के नाम पर जीरो हैं। मंदिर, मस्जिद और धर्म से क्या होगा। कहां रोजगार मिलता है। अभी इनका मैनिफेस्टो आया उसमें भी कहां कुछ बताया कि हां युवाओं को इतना रोजगार मिलेगा। रेलवे में इतनी वैकेंसी खाली है, एसएससी में इतनी है। 2019 के बाद रेलवे में आई ही नहीं है वैकेंसी।

भाजपा और कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर कही ये बात 
एक अन्य युवा ने कहा कि देश के युवाओं के लिए राहुल गांधी ने अच्छा काम करने का सोचा है। राहुल गांधी पढ़ा-लिखा नेता है। पूरे देश का भ्रमण करके देश की जनता की बारीकी को समझा है। उसका मैनिफेस्टो मैंने पढ़ा बहुत अच्छा लगा। लेकिन मैंने कल मोदी जी (बीजेपी का) का मैनिफेस्टो पढ़ा, उसमें बिल्कुल युवाओं की बात नहीं है। युवा देश में गुमराह की तरह भटक रहे हैं कि कहां पर रोजगार मिले। अग्निवीर जैसी स्कीम आई, देश का युवा चार साल में क्या करेगा। चार साल की नौकरी के लिए कौन अपनी बेटी की शादी करेगा। उन्होंने कहा कि गया के युवा ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। पहला सांसद गया से बीजेपी को दिया था। इस बार सांसद नहीं देंगे। गया से हरिमान जीते थे, कोई बता दे कि हरिमान कोई किए हैं। बीजेपी विधायक प्रेम कुमार है, वे एक काम नहीं किया। जैसा पहले था वैसा ही अब है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed