फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jitan ram manjhi birthday santosh suman tree plantation message bihar politics today bihar news

बिहार: जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर पर्यावरण का संदेश, संतोष सुमन बोले- हर कार्यकर्ता लगाए एक पौधा

Sat, 03 Oct 2026 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 01:02 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी के जन्मदिन को पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का फैसला किया। बिहार सरकार के मंत्री और हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन
jitan ram manjhi birthday santosh suman tree plantation message bihar politics today bihar news
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी के जन्मदिन को पार्टी ने इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ने की पहल की है। बिहार सरकार के मंत्री और हम (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, ताकि जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण की पहल से भी जुड़ सके।

विज्ञापन

राज्य और देश को अभी मांझी की जरूरत

डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि आज जितिया का दिन है और इसी दिन जीतन राम मांझी का जन्म हुआ था। हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस दिन को विशेष मानते हुए उन्होंने हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मांझी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मांझी स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, क्योंकि अभी राज्य और देश को उनकी जरूरत है। सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी जिस बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और लोगों के बीच रहकर काम करते हैं, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मांझी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद पार्टी के कामकाज के साथ कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी मायने रखता है।

विज्ञापन

हर कार्यकर्ता लगाए कम से कम एक पौधा

जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की जानकारी देते हुए संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि आज लगाया गया पौधा आने वाले वर्षों में पेड़ बनेगा और मांझी के जन्मदिन की याद से जुड़ा रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फलदार और छायादार पौधे लगाने का आग्रह किया। सुमन के मुताबिक, इससे जन्मदिन का आयोजन केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के लिए उत्साह और उल्लास का दिन

संतोष सुमन ने कहा कि जीतन राम मांझी का जन्मदिन उनके परिवार और पार्टी के लिए उत्साह और उल्लास का अवसर है। उन्होंने कहा कि किसी खास दिन को पौधरोपण जैसे उपयोगी काम से जोड़ने का फायदा आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। उन्होंने अंत में जीतन राम मांझी को दोबारा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि तथा लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed