फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: sealed nursing home was being operated by changing its name and location; patients found in raid

Bihar: जहानाबाद में सील नर्सिंग होम का हो रहा था संचालन; स्वास्थ्य विभाग की छापामारी में मिले मरीज, आरोपी फरार

Tue, 06 Aug 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 06 Aug 2024 02:02 PM IST
सार

Jehanabad News: सील नर्सिंग होम चलाने के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न जगहों पर संचालित अन्य नर्सिंग होम पर भी छापामारी की जाएगी।

विज्ञापन
Jehanabad: sealed nursing home was being operated by changing its name and location; patients found in raid
सील नर्सिंग होम में मिले मरीजों को सदर अस्पताल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिला मुख्यालय में सील नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। उसमें पाया गया कि नाम और जगह बदलकर सील नर्सिंग होम को फिर से शुरू कर दिया गया था। जहां कई मरीज भी पाए गए। गौरतलब है कि जहानाबाद में अवैध रूप से संचालित कई निजी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर कई अवैध अस्पतालों को सील कर दिया है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जहानाबाद शहर में कुछ दिन पहले अवैध रूप से संचालित कई नर्सिंग होम को सील किया गया था, लेकिन उस नर्सिंग होम में फिर से इलाज किया जा रहा था। सिविल सर्जन को किसी ने इसकी शिकायत की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी दल का गठन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


नर्सिंग होम चलाने वालों को यह खबर मिली कि प्रशासन द्वारा छापामारी की जा रही है तो पूरे नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया। छापामारी दल की आंख में धूल झोंककर डॉक्टर और कर्मी फरार हो गए। डॉक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में जो भी अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन द्वारा लगातार अवैध नर्सिंग होम चलाने वालों पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। भोले भाले मरीज को ठगी का शिकार बनाकर अपने नर्सिंग होम में भर्ती कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न जगहों पर संचालित अन्य नर्सिंग होम पर भी छापामारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed