फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: Clash between police and villagers during raid in liquor case, 10 people from both sides injured

Bihar News: शराब मामले में छापामारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल

Fri, 06 Dec 2024 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:47 PM IST
सार

Jehanabad News: सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम ने बताया कि जब टीम शराब चेकिंग कर रही थी, तो स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल हुए। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jehanabad: Clash between police and villagers during raid in liquor case, 10 people from both sides injured
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले के परस बिगहा थानाक्षेत्र के झुनाठी गांव में उत्पाद विभाग की टीम की शराब छापामारी के दौरान पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच बड़ा विवाद हो गया। इस झड़प में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम समेत पांच पुलिसकर्मी और ग्रामीण पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 
पुलिस पर ईंट-पत्थर, सरिया और छनौटा से हमला
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने झुनाठी इलाके में छापामारी की। टीम ने एक समोसे की दुकान के पास खड़ी गाड़ियों के आसपास कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच शुरू की। इस पर स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

 
पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गई। पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर, सरिया और छनौटा से हमला किया गया। आरोप है कि चीनी की चाशनी भी पुलिसकर्मियों पर फेंकी गई। घटना में कैदी वाहन में मौजूद एक कैदी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस-ग्रामीणों का आरोप-प्रत्यारोप
सब इंस्पेक्टर कुमार सत्यम ने बताया कि जब टीम शराब चेकिंग कर रही थी, तो स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल हुए। वहीं, स्थानीय युवकों धर्मराज और जितेंद्र ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह शराब पीने का झूठा आरोप लगाकर दुकानदारों को परेशान कर रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पुलिस ने खुद मारपीट शुरू कर दी।
 
विधायक ने किया हस्तक्षेप
घटना की जानकारी मिलते ही आरजेडी विधायक सुदय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने उत्पाद विभाग पर मनमानी और पैसे वसूलने का आरोप लगाया।
विधायक ने कहा कि उत्पाद विभाग शराबबंदी के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बिना ग्रामीणों पर कार्रवाई करना गलत है। अगर इस घटना की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो हम आंदोलन करेंगे।
 
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्षों का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि घटना की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद उत्पाद विभाग लगातार छापामारी कर रहा है। लेकिन कई बार ऐसी कार्रवाइयों में विभाग पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की कार्यशैली से वे भय और दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed